समय और कार्य की परिभाषा, सूत्र, नियम और सवाल

इस पेज पर आप गणित के महत्वपूर्ण अध्याय समय और कार्य के सूत्र, महत्वपूर्ण बिंदु, ट्रिक्स और उदाहरण आदि की जानकारी विस्तार में पढ़ेगे।

पिछली पोस्ट में हमने गणित के अध्याय अनुपात और समानुपात के बारे जानकारी शेयर की है उसे जरूर पढ़े।

चलिए अब समय और कार्य की जानकारी को विस्तार से पढ़ते है।

समय और कार्य किसे कहते हैं

प्रत्येक व्यक्ति की कार्य क्षमता भिन्न-भिन्न होती हैं, कोई व्यक्ति किसी काम को बहुत कम समय में पूरा कर देता हैं और दूसरा व्यक्ति उसी काम को बहुत अधिक समय में पूरा करता हैं।

कार्य और समय की जानकारी में हम निम्न तरह के प्रश्नो को हल करना सीखेंगे।

  • किसी काम को पूरा करने के लिए बहुत से व्यक्ति हो, तो कितनी अवधि में काम समाप्त हो जाएगा?
  • एक नियत अवधि में कितने व्यक्ति इस काम कर सकते है? आदि

इस तरह के प्रश्नो को हल करने के लिए सबसे पहले प्रत्येक व्यक्ति का एक-एक दिन का काम निकल लेते हैं और उसके बाद प्रत्येक व्यक्ति का एक दिन का काम जोड़ते हैं तथा एक दिन में कुल किए गए काम से यह पता चलता हैं कि कितने दिनों में काम समाप्त हो जाएगा।

समय और कार्य के महत्वपूर्ण नियम

  • यदि किसी व्यक्ति द्वारा एक कार्य पूरा करने में x दिन का समय लगे, तो व्यक्ति द्वारा 1 दिन में किया गया कार्य 1/x होगा।
  • यदि किसी व्यक्ति द्वारा 1 दिन में 1/x भाग कार्य किया जाता है, तो व्यक्ति द्वारा पूरा कार्य समाप्त करने में x दिन लगेंगे।
  • यदि किसी कार्य को करने के लिए व्यक्तियों की संख्या बढ़ाई जाए, तो कार्य समाप्त होने में उसी अनुपात में समय कम लगता है।
  • यदि किसी व्यक्ति A की कार्य करने की क्षमता, किसी अन्य व्यक्ति B की कार्य करने की क्षमता की x गुनी हो, तो किसी कार्य को करने में A को B के समय का 1/x गुना समय लगेगा।
  • यदि A तथा B किसी कार्य को भिन्न-भिन्न समय मे करते हों, तो (A का कार्य) : (B का कार्य) = (B द्वारा लिया समय) : (A द्वारा लिया समय)
  • यदि m₁ व्यक्ति, h₁ घण्टे/दिन कार्य करके d₁ दिनों में w₁ कार्य करते हैं, तो m₂ व्यक्ति, h₂ घण्टे/दिन कार्य करके d₂ दिनों में w₂ कार्य करने के लिए (m₁d₁h₁)/w₁ = (m₂d₂h₂)/h₂
  • यदि A किसी काम को x दिन में तथा B उसी काम को y दिन में करता हैं, तो काम पूरा होने में (x × y)/(x + y) दिन का समय लगेगा।
  • यदि A तथा B किसी काम को x दिन में तथा A अकेला उसी काम को y दिन में कर सकता हैं, तो B अकेला उसी कार्य को (xy)/(x – y) दिन में पूरा करेगा।
  • यदि एक हौज को एक पाइप द्वारा h₁ घण्टों में तथा दूसरे पाइप द्वारा h₂ घण्टों में भरा जाता हैं, तो दोनों पाइपों को एक साथ खोल देने पर वह हौज (h₁ × h₂)/(h₁ + h₂) घण्टों में भर जाएगा।
  • यदि A, B तथा C किसी काम को क्रमशः x, y तथा z दिनों में कर सकते हैं, तो तीनों मिलकर उसी काम को (x×y×z) / (xy + yz + zx)

समय और कार्य के सवाल

Q.1 राम किसी काम को अकेले 10 दिनों में और श्याम अकेले 20 दिनों में समाप्त कर सकता हैं, यदि दोनों व्यक्ति मिलकर काम करें तो वही काम कितने दिनों में होगा?
A. 17/5
B. 13/6
C. 12/3
D. 20/3

हल:- (दोनों के समय का गुणन फल) / (दोनों के समय का योग)
= (20 × 10)/(20 + 10)
= 200/30
= 20/3
Ans. 20/3

Q.2 राजू और श्याम स्वतंत्र रूप से किसी काम को 40 मिनिट और 60 मिनिट में पूरा कर सकते हैं यदि वे साथ-साथ काम करें तो कितना समय लगेगा?
A. 15
B. 24
C. 12
D. 38

हल:- राजू का एक दिन का कार्य = 40 मिनिट
श्याम का एक दिन का कार्य = 60 मिनिट
(राजू + श्याम) का एक दिन का कार्य = (1/40) + (1/60)
= (3 + 2)/120
= 5/120
1 = 3/20
पूरा कार्य = 120/5
= 24 मिनिट
Ans. 24

Q.3 A किसी काम का 2/5 भाग 12 दिन में समाप्त करता हैं, B उसी काम का 3/4 भाग 15 दिन में समाप्त करता हैं, यदि वे दोनों मिलकर कार्य करें तो कार्य कितने दिन में समाप्त होगा?
A. 5
B. 6
C. 12
D. 8

हल:- 2/5 = 12
= 12 × 5/2
= 30
3/4 = 15
= 15 × 4/3
= 20
= (1/30) + (1/20)
= (2 + 3) / 60
= 5 / 60
= 1/12
= 12
Ans. 12 दिन

Q.4 A किसी काम को 10 दिनों में समाप्त कर सकता हैं तथा A और B मिलकर उस काम को 6 दिन में समाप्त कर सकते हैं, तो B अकेला उस कार्य को कितने दिन में कर पाएगा?
A. 15
B. 17
C. 12
D. 48

हल:- (दोनों के समय का गुणन खण्ड)/(दोनों के समय का अंतर)
= (10 × 6)/(10 – 6)
= 60/4
= 15 दिन
Ans. 15

Q.5 A, B और C किसी काम को मिलकर 10 दिनों में कर सकते हैं, यदि A अकेला उसी काम को 30 दिनों में और B अकेला उसी काम को 40 दिनों में कर सकता हैं तो C अकेला उस काम को कितने दिन में करेगा?
A. 15
B. 26
C. 12
D. 24

हल:- प्रश्नानुसार,
A + B + C = 10 दिन
A = 30 दिन
B = 40 दिन
C = ?
10, 30, 40 का एलसीएम 120 होगा
= 120/10 , 120/30, 120/40
= 12, 4, 3
= 12 – (4 + 3)
= 12 – 7
= 5
= 120 / 5
= 24 दिन
Ans. 24

Q.6 A और B मिलकर किसी काम को 12 दिन में समाप्त कर सकते हैं, B और C मिलकर उसी काम को 15 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, C, A मिलकर उसी काम को 20 दिन में समाप्त कर सकते हैं, बताइए A, B और C तीनों मिलकर उसे कितने दिनों में समाप्त करेंगे?
A. 8
B. 10
C. 12
D. 18

हल:- प्रश्ननानुसार,
A + B = 12
B + C = 15
C + A = 20
12, 15, 20 का एलसीएम = 60
= 60/12, 60/15, 60/20
= 5, 4, 3
= (60 × 2)/12
= 10 दिन
Ans. 10 दिन

Q.7 राम किसी काम को 10 दिनों में तथा श्याम उसी काम को 15 दिनों में अलग-अलग कर सकता हैं, 3 दिनों तक श्याम अकेले काम करता रहा तथा उनके बाद वह काम छोड़ कर चला गया बताइए बचा हुआ काम राम ने कितने दिनों में किया?
A. 2
B. 8
C. 12
D. 8

Trick:- [(काम करते रहने वाले व्यक्ति का समय)/(काम छोड़ने वाले व्यक्ति का समय)] × काम छोड़ने वाले व्यक्ति का समय जितने दिन बाद काम छोड़ा हैं।
= (10/15) × (15 – 3)
= (10/15) × 12
= 4 × 2
= 8
Ans. 8

Q.8 A किसी काम को 25 दिनों में तथा B उसी काम को 30 दिनों में अलग-अलग कर सकता हैं, 10 दिनों तक काम करने के बाद A ने काम करना छोड़ दिया बताइए बचा हुआ काम B ने कितने दिनों में किया?
A. 2
B. 6
C. 12
D. 18

Trick:- [(काम करते रहने वाले व्यक्ति का समय)/(काम छोड़ने वाले व्यक्ति का समय)] × काम छोड़ने वाले व्यक्ति का समय जितने दिन बाद काम छोड़ा हैं।
= (30/25) × (25 – 10)
= (30/25) × 15
= 6 × 3
= 18
Ans. 18

Q.9 विजय और अशोक अलग-2 किसी काम को क्रमशः 24 घण्टे और 36 घण्टे में कर सकते हैं, 8 घण्टे काम करने के बाद विजय ने काम करना छोड़ दिया तो शेष काम अशोक कितने घण्टे में करेगा?
A. 5
B. 16
C. 22
D. 38

Trick :- [(काम करते रहने वाले व्यक्ति का समय)/(काम छोड़ने वाले व्यक्ति का समय)] × काम छोड़ने वाले व्यक्ति का समय जितने दिन बाद काम छोड़ा हैं।
= (36/24) × (24 – 8)
= (36/24) × 16
= 6 × 4
= 24
Ans. 24

Q.10 A किसी काम को 24 दिनों में तथा B उसे 32 दिनों में पूरा कर सकते हैं, दोनों ने एक साथ काम शुरू किया लेकिन काम समाप्त होने के 4 दिन पहले A ने काम करना छोड़ दिया बताइए पूरा काम होने में कितना समय लगेगा?
A. 15
B. 16
C. 12
D. 18

हल:- माना,
कि काम समाप्त होने में कुल समय लगा = x दिन
[(x – 4)/24] + x/32 = 1
[4(x – 4) + 3x]/96 = 1
4x – 16 + 3x = 96
7x – 16 = 96
7x = 96 + 16
7x = 112
X = 16
= 16 दिन।
Ans. 16

Q.11 64 आदमी किसी काम को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो उसी काम को 80 आदमी कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 5
B. 6
C. 12
D. 18

हल:- M1D1 = M2D2
64 × 15 = 80 × ?
(64 × 15)/80 = ?
? = 12
= 12
Ans. 12

Q.12 42 दिनों में किसी काम को पूरा करने के लिए कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होगी यदि उसी काम को 63 आदमी 36 दिनों में पूरा करते हैं?
A. 54
B. 60
C. 12
D. 80

हल:- M1D1 = M2D2
M1 × 42 = 63 × 36
M1 = (63 × 36) / 42
M1 = 54
M1 = 54
Ans. 54

Q.13 40 आदमी 5 घण्टे प्रतिदिन काम करते हुए किसी काम को 21 दिनों में समाप्त करते हैं, उसी काम को 15 आदमी 8 घण्टे काम करते हुए कितने दिन में समाप्त करेंगे?
A. 25
B. 30
C. 35
D. 40

हल:- M1 × D1 × H1 = M2 × D2 × H1
40 × 5 × 21 = 15 × 8 × D2
(40 × 5 × 21)/(15 × 8) = D2
D2 = 35
Ans. 35

Q.14 14 मजदूर 1176 किताबें 7 दिनों में तैयार करते हैं तो 1200 किताबें 5 दिनों में तैयार करनी हो तो कितने मजदूर की आवश्यकता पड़ेगी?
A. 5
B. 10
C. 12
D. 8

हल:- प्रश्नानुसार,
मजदूर M₁ = 14, M₂ = ?
दिन D₁ = 7, D₂ = 5
W₁ = 1176, W₂ = 1200
M₁ × D₁/W₁ = M₂ × D₂/W₂
(14 × 7)/1176 = (M₂ × 5)/1200
(14 × 7 × 1200)/(1176 × 5) = M₂
M₂ = 20
मजदूरों की अतिरिक्त संख्या = 20 – 14
Ans. 6

Q.15 यदि A और B एक कार्य को क्रमशः 20 दिन तथा 30 दिन में समाप्त कर सकें, तो दोनों मिलकर उस कार्य को कितने दिन में समाप्त कर सकेंगे?
A. 5
B. 6
C. 12
D. 8

हल:- A का 1 दिन का कार्य = 1/20
B का 1 दिन का कार्य = 1/30
दोनों का एक दिन का कार्य 1/20 + 1/30
= (3 + 2)/60
= 5/60
कुल दिनों की संख्या = 60/5
= 12 दिन
Ans. 12 दिन

Q.16 A और B की कार्यक्षमता का अनुपात 3 : 5 हैं यदि A किसी काम को करने में 45 दिन का समय लेता हैं तो बताइए B उस काम को करने में कितना समय लेगा?
A. 5
B. 27
C. 12
D. 18

हल:- A : B
कार्यक्षमता = 3 : 5
समय = 5 : 3
= (45 × 3)/5
= 27
Ans. 27

Q.17 यदि 15 व्यक्ति एक कुएं को 20 दिन में खोद सकें, तो 12 दिन में इस कुएं को खोदने के लिए कितने व्यक्ति चाहिए?
A. 25
B. 6
C. 12
D. 8

हल:- प्रश्नानुसार
20 दिन में कुएं को खोदने के लिए आवश्यक व्यक्तियों की संख्या = 15
1 दिन में कुएं को खोदने के लिए आवश्यक व्यक्तियों की संख्या = 15 × 20
12 दिन में कुएं को खोदने के लिए आवश्यक व्यक्तियों की संख्या = (15 × 20)/12
= 25 व्यक्ति।
Ans. 25 व्यक्ति।

Q.18 एक कार्य को पूरा करने के लिए 25 आदमी 20 दिनों के लिए काम पर लगाए गए थे किंतु प्रत्येक 10 दिन पर 5 – 5 आदमी काम छोड़ते गए बतलाइए कि काम कितने दिनों में पूरा होगा?
A. 27 दिन
B. 70/3 दिन
C. 28 दिन
D. 64/5 दिन

हल:- प्रश्नानुसार,
1 आदमी पूरा काम = 20 × 25 दिन
= 500 दिन
पहले 10 दिन = 10 × 25 दिन
= 250 दिन
दूसरे 10 दिन = 10 × 20 दिन
= 200 दिन
शेष आदमी = 25 – (5 + 5)
= 25 – 10
= 15 आदमी
पूरा काम = 10 + 10 + 50/15
= 10 + 10 + 10/3
= (30 + 30 + 10)/3
= 70/3 दिन
Ans. 70/3 दिन

Q.19 यदि x आदमी किसी काम को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं और x + 4 आदमी उसी काम को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो x का मान होगा?
A. 10
B. 12
C. 14
D. 24

हल:- प्रश्नानुसार,
8 × x = 6 (x + 4)
8x = 6x + 24
8x – 6x = 24
2x = 24
x = 12
Ans. 12

Q.20 एक पुरूष एक स्त्री अथवा एक लड़का एक कार्य को क्रमशः 3, 4 और 12 दिनों में पूरा करता हैं एक पुरुष और एक स्त्री के साथ कितने लड़के और लगाए जाएं कि वह कार्य सब मिलकर एक दिन में पूरा कर सकें?
A. 5
B. 6
C. 12
D. 8

हल:- प्रश्नानुसार,
1 पुरुष = 4 लड़के
1 महिला = 3 लड़के
(1 पुरुष + 1 स्त्री) = (4 + 3) लड़के
= 7 लड़के
पुनः प्रश्नानुसार,
एक दिन में काम समाप्त करने के लिए 12 लड़के की आवश्यकता हैं।
(12 – 7) = 5 और लड़कों की जरूरत होगी।
Ans. 5

ऊपर आपने समय और कार्य के महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करना सीखा नीचे कुछ प्रश्न दिए गए जिसकी प्रैक्टिस आप कीजिए और परीक्षा में सही उत्तर को टिक कीजिए।

समय और कार्य के प्रश्न-उत्तर

Q.1 360 सैनिकों के लिए 40 दिन की खाघ सामग्री उपलब्ध हैं, यदि 140 व्यक्ति और आ गए तो सामग्री कितने दिन चलेगी?

उत्तर:- 18 दिन

Q.2 किसी छात्रावास में 150 छात्रों के लिए 30 दिनों के लिए भोजन सामग्री थी 10 दिनों बाद 30 छात्र छात्रावास छोड़कर चले गए शेष भोजन सामग्री कितने दिन और चलेगी?

उत्तर:- 25 दिन

Q.3 12 आदमी अथवा 18 औरतें एक खेत को 14 दिनों में काट सकते हैं, तो 8 आदमी तथा 16 औरतें उस खेत को कितने दिनों में काट पाएंगे?

उत्तर:- 9 दिन।

Q.4 A, B से 3 गुना अधिक शक्तिशाली हैं, यदि B उस काम को 27 दिन में करता हैं तो A कितने दिन में करेगा?

उत्तर:- 9 दिन

Q.5 A और B की कार्यक्षमता का अनुपात 2 : 3 हैं, यदि A किसी काम को करने में B से 6 दिन अधिक लेता हैं, तो बताइए A अकेले उस काम को कितने दिन में कर पायेगा?

उत्तर:- 18 दिन

Q.6 A किसी काम को 18 दिनों में तथा B उसे 27 दिनों में पूरा कर सकते हैं, दोनों ने एक साथ काम शुरू किया लेकिन काम समाप्त होने के 3 दिन पहले B ने काम करना छोड़ दिया बताइए पूरा काम होने में कितना समय लगेगा?

उत्तर:- 12 दिन

Q.7 A और B मिलकर एक गड्डा को खोदने में 600 मिनिट का समय लेते हैं, B अकेले उस गड्डे को खोदता हैं तो उसे 900 मिनिट का समय लगता हैं, तो B उसे अकेले खोदेगा तो उसे कितना समय लगेगा?

उत्तर:- 30 घण्टे।

Q.8 ग्रीश, राघव, औऱ राजन किसी काम को 3 दिनों में समाप्त करते हैं, अगर राघव और ग्रीश उसी काम को 4 दिन में पूरा करें तो राजन अकेला उसी काम को कितने दिन में करेगा?

उत्तर:- 12 दिन

Q.9 A किसी काम को 45 दिनों में तथा B उसे 54 दिनों में पूरा कर सकते हैं, दोनों ने एक साथ काम शुरू किया लेकिन काम समाप्त होने के 6 दिन पहले B ने काम करना छोड़ दिया बताइए पूरा काम होने में कितना समय लगेगा?

उत्तर:- 300/11

Q.10 A और B अलग-2 किसी काम को 20 और 25 दिन में पूरा कर सकते हैं, 5 दिन तक एक साथ काम करने के बाद A ने काम करना छोड़ दिया तो बताइए B शेष काम कितने दिनों में समाप्त करेगा?

उत्तर:- 55/4 दिन

Q.11 A, B और C एक कार्य को 36 दिन, 54 दिन और 72 दिन में पूरा कर सकते हैं, तीनों ने मिलकर काम शुरू किया काम समाप्त होने से 8 दिन पहले A ने काम करना छोड़ दिया तथा काम समाप्त होने से 12 दिन पहले B ने काम करना छोड़ दिया बताइए C ने पूरा काम कितने दिन में किया?

उत्तर:- 24 दिन।

Q.12 किसी कार्य का 1/2 भाग 5 दिन में समाप्त कर सकता हैं, B उसी काम का 3/5 भाग 9 दिन में समाप्त कर सकता हैं, तथा C उसी कार्य का 2/3 भाग 8 दिनों में समाप्त कर सकता हैं तीनों मिलकर यसी कार्य को कितने दिनों में करेंगे?

उत्तर:- 4 दिन

Q.13 A और B मिलकर किसी काम को 4 दिन में समाप्त कर सकते हैं, B और C मिलकर उसी काम को 5 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, C, A मिलकर उसी काम को 2 दिन में समाप्त कर सकते हैं, बताइए A, B और C तीनों मिलकर उसे कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

उत्तर:- 40/19

Q.14 A और B मिलकर किसी काम को 20 दिन में समाप्त कर सकते हैं, B और C मिलकर उसी काम को 30 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, C, A मिलकर उसी काम को 40 दिन में समाप्त कर सकते हैं, बताइए A, B और C तीनों मिलकर उसे कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

उत्तर:- 240/13

Q.15 A, B और C मिलकर किसी काम को 10 दिन में समाप्त कर सकते हैं, यदि A अकेले उस काम को 24 दिन में और B उस काम को 30 दिन में समाप्त करें तो C  उस काम को अकेले कितने दिन में कर सकता हैं?

उत्तर:- 40 दिन।

Q.16 सेना के 3 समूह एक व्रज को 12 दिन में तैयार कर सकते हैं प्रथम समूह इसे 36 दिनों में तैयार कर सकता हैं द्वितीय समूह इसे 48 दिनों में अलग-अलग तैयार कर सकते हैं तो बताइए तृतीय समुह कितने दिन में व्रज तैयार करेगा?

उत्तर:- 11/5

Q.17 राम और  श्याम मिलकर किसी काम को 12 दिन में समाप्त कर सकते हैं, श्याम और मोहन मिलकर उसी काम को 15 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, मोहन और राम मिलकर उसी काम को 20 दिन में समाप्त कर सकते हैं, बताइए A, B और C तीनों मिलकर उसे कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

उत्तर:- 10 घण्टे।

Q.18 A और B मिलकर किसी काम को 12 दिन में समाप्त कर सकते हैं, B और C मिलकर उसी काम को 15 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, C, A मिलकर उसी काम को 25 दिन में समाप्त कर सकते हैं, बताइए A, B और C तीनों मिलकर उसे कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

उत्तर:- 300/19

Q.19 A और B मिलकर किसी काम को 40 दिन में समाप्त कर सकते हैं, B और C मिलकर उसी काम को 50 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, C, A मिलकर उसी काम को 60 दिन में समाप्त कर सकते हैं, बताइए A, B और C तीनों मिलकर उसे कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

उत्तर:- 18.5

Q.20 किसी काम का 2/5 भाग A के द्वारा 10 दिन में किया जाता हैं, और उसी काम का 3/4 भाग B के द्वारा 12 दिन में किया जाता हैं, यदि वे दोनों मिलकर कार्य करें तो कार्य कितने दिन में समाप्त होगा?

उत्तर:- 41/400

Q.21 A और B किसी काम को मिलकर 8 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, B और C मिलकर उसी काम को 12 दिन में समाप्त कर सकते हैं, तीनों मिलकर उसी काम को 6 दिनों में समाप्त कर सकते हैं तो A और C मिलकर उस काम को कितने दिन में कर पाएंगे?

उत्तर:- 8 दिन।

आशा है HTIPS की यह पोस्ट समय और कार्य आपको पसंद आएगी और इस पोस्ट को पढ़कर आप समय और कार्य के प्रश्न हल करना सीख जायेगे।

यदि आपके मन में समय और कार्य से सम्बंधित किसी भी तरह के प्रश्न है तो उसे कमेंट में जरूर पूछें।

16 thoughts on “समय और कार्य की परिभाषा, सूत्र, नियम और सवाल”

  1. A aur B ke karya ki karychamta 3:5 hy yadi dono ko kul 160 rupes majduri milti hy to dono la alag- alag hissa btao

    Reply
  2. p
    तथा q मिलकर एक कार्य को 12 दिन
    समाप्त करने तथा q तथा r मिलकर
    इस कार्य को 15 दिन में समाप्त करते हैं।
    यदि p की कार्य करते की शमता r से
    दोगुनी हो l तो एकेला q इस कार्यको
    कितने दीन में शामाप्त कर पायेगा​

    Reply
  3. Ram aur Shyam kisi kaam ko 10 din me kar sakte hai . 5 din raam fir 25 din Shyam kaam karta hai kaam samapt ho jata hai .Shyam us kaam ko akele kitne din me kar lega ?
    A-10. B-20. C-30. D-40.

    Reply
  4. 5 men , 15 women kisi kam ko 80 din me pura karte h to us kam ko 15 man 12 women ko karme me kitna time lagega

    Reply
  5. A और B मिलकर एक कार्य को 30 दिन में कर सकते है| A ने इस पर 16 दिन कार्य किया तथा शेष कार्य को B 28 दिन में पूरा करते है, तो B अकेला इस कार्य को कितने दिन में समाप्त करेगा|

    Reply
  6. A ek kaam ko 12 din me kar skta hai or b 16 din me..dono ne is kaam ko krne k liye 6000 rs fix kiye..c ki help se ye kaam 6 din me pura kiya.b ka hissa kya hai.

    Reply
  7. 20 दिनों में 4/5 कार्य करता है और फिर वह B को बुलाता है और वे 3 दिनों में शेष कार्य पूरा करते हैं । कुल कार्य B अकेले कितने दिनों में करेगा ?

    Reply
  8. 1000 मीटर काम करने मे 15 मजदूर 18 दिन मे काम पूरा करता हैं 25 मजदूर कितना दिन मे पूरा कर लेगा !

    Reply
  9. a kisi kam ko 4day me tatha b kisi kam ko 6 days me tatha c ki madat se dono 2days me krta hai ager ant me 10000rupya milta hai to a,b,c ko kitna kitna rupya milega

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.