Ola क्या हैं और Ola Cab कैसे Book करे 2024

इस Post में हम Ola के बारे में समस्त जानकारी पड़ेंगे जैसे Ola Cab क्या हैं, Ola का इतिहास क्या है Ola का Application Download करके Ola Car बुक कैसे करे आदि।

आप जब बाहर घूमने जाते हैं तो आपने सड़क पर बहुत सी कार आते जाते देखी होगी। जिसमें OLA Cabs लिखा हुआ होता हैं फिर आपने सोचा होगा कि ये Ola क्या होता हैं क्या हम भी इसमें जा सकते हैं तो आपको अपने पूरे सवालों के जबाब आज इस Post में मिल जाएंगे तो इस Post को पूरा जरूर पढ़िएगा।

यदि आप गाँव में रहते हैं तो गाँव मे Ola की सुविधा आपको नहीं मिल पाएगी। अभी सिर्फ ola शहरों में ही चल रही हैं शहरों में जनसंख्या काफी ज्यादा रहती हैं इसलिए शहरों में आने जाने के लिए बहुत से साधन होते हैं।

जैसे : सिटीबस, ऑटो, टैक्सी, रिक्सा, OLA, Uber आदि।

इन साधनों का उपयोग करके शहरी यात्री दिन-प्रतिदिन एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं क्योंकि शहर बड़े होते हैं और व्यक्ति कहीं भी जाने के लिए पैदल यात्रा नहीं कर सकता हैं।

यदि आप सिटीबस, ऑटो, टैक्सी, रिक्सा से जाते हैं तो आपको किराया देना पड़ता हैं ठीक उसी प्रकार यदि आप Ola Book करते हैं तो आपको online या Offline payment करनी पढ़ती हैं तो चलिए आज Ola के बारे में पढ़ते हैं।

OLA CAB क्या हैं?

Ola Cab एक Mobile Application पर आधारित टैक्सी सर्विस होती हैं जो आपको घर बैठे टैक्सी Book करने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। आप शहर में किसी भी जगह पर हो ola book करके कहीं भी जा सकते हो Ola book करने के लिए आपको अपने Mobile में Application Download करना पढ़ेगा।

OLA CAB की History क्या हैं?

Ola एक भारतीय कंपनी हैं इसकी शुरुआत 3 दिसम्बर 2010 को मुंबई से हुई थी Ola Cab की शुरुआत सबसे पहले भाविश अग्रवाल ने की थी जो 25 साल के थे।

आज के समय में Ola Cab भारत के 100 से भी ज्यादा शहरों में चल रही हैं और 4,50,000 से भी ज्यादा गाड़ियां अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Mobile Phone में Ola Application कैसे Download करें?

यदि आप Ola Book करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने Smart Phone में Ola Application को Dowanload करना पढ़ेगा जो कि Android Phone में आसानी से उपलब्ध हैं।

OLA Install

सबसे पहले अपने Smart Phone के Google Play Store में जाकर Ola Application को Install कीजिए।

Ola Open

Ola Application Install करने के बाद App को Open कीजिए।

Ola Application में अपना Account कैसे बनाए?

Ola cab में account बनाना बहुत ही आसान हैं इसके लिए नीचे आपको 11 step’s में बताया जाएगा कि कैसे ola application में account बनाया जाता हैं।

Step1. Ola Application में अपना Account बनाने के लिए Sign Up पर Click कीजिए।

Step2. Sign Up पर Click करने के बाद आपके सामने एक खाली फॉर्म खुलेगा जिस पर आपको अपनी Details Fill करनी पड़ेगी।

Step3. सबसे पहले आप अपनी Gmail ID डालिए gmail ID डालने से आपकी जीमेल पर ola book करते समय सभी प्रकार के Mail आते रहते हैं।

Step4. Gmail ID के नीचे अपना simple सा Password डालिए जो आसान सा हो जो आपको हमेशा याद रहे।

Step5. Password के नीचे आपको Repeat Password का option मिलेगा जिसमें आपको अपना password द्वारा से वहीं लिखना हैं जो आप ऊपर लिख चुके हो।

Step6. इसके बाद आपको अपना Full Name लिखना हैं दिए हुए Box में अपना शुभ नाम लिखिए और आगे बढ़िए।

Step7. अपना शुभ नाम लिखने के बाद आपको अपना Mobile Number लिखना हैं जब आप Cab Book करेंगे तो cab चलाने वाला ड्राइवर उसी number पर call करके आप से सम्पर्क करेगा।

Step8. सबसे नीचे आपको Referral Code डालना पड़ेगा आप अपने किसी भी Friend का Referral Code डाल सकते हो ये Optional भी रहता हैं डालना हो डालो ना डालना हो मत डालों।

Step9. Form भरने के बाद Sign Up पर Click कर दिए उसके बाद आपने जो Mobile number डाला था उस Number पर Verification Code आएगा।

Step10. आपको उस Code को Application में डाल कर verify करना पड़ेगा तब जाकर आपका ola app में account बनेगा।

Step11. यदि आपके mobile में otp नहीं आता हैं तो आप Call me पर Click कर दीजिए क्लिक करने के बाद आपको एक Call आएंगे जिसमें आपको Verification code बताया जाएगा आपको वो code ध्यान से सुनना हैं फिर उस code को application में enter करना है और next पर click करना हैं आपका Ola Account बन जाएगा।

OLA CAB कैसे Book करें?

ऊपर आपने अपने Smart Phone में Ola Cab की Application को Download करना सीखा अब मैं आगे बताऊँगी की Ola Book कैसे की जाती हैं तो दोस्तों ध्यान से पढ़िए और Ola Book करना सीखिए।

Ola Search Destination

Step1. Ola Application Open करने के बाद आपको Search Destination लिखा दिखेगा उस पर Click कीजिए।

Ola Destination

Step2. इसके बाद आपको Pick-up में अपना Current Location डालना हैं। जिस जगह आप खड़े हो वहाँ का सही Location डालना हैं।

Ola Pickup Location

Step3. Pick-up Location के बाद आपको जिस जगह जाना चाहते हो Drop Location में आपको उस स्थान का पता डालना पड़ेगा।

Step4. जैसे ही आप Pick-up Location और Drop Location डालते हैं आपको Mobile Screen पर तरह-तरह की गाड़ियां दिखेगी।

जैसे : Bike, Auto, Mini, Micro, Prime, Share, आदि आप अपने अनुसार गाड़ी चुन सकते हो जैसे आपके साथ व्यक्ति हो आप गाड़ी का चयन कर सकते हो। जिसके सामने आपको किराया भी दिखेगा।

Book Ola

Step5. जैसे मुझे अकेले जाना हैं इसलिए मैंने Bike Ola का चुनाव किया और Bike Ola पर Click किया। आप ऊपर दिए Screenshot में देख सकते हैं।

Step6. Ola Cab Book करते समय आपको इसके नियम फॉलो करने पढ़ते हैं उसके बाद ही आप Ola Book कर पाएंगे।

Step7. जैसे ही आप Bike Ola पर Click करेंगे Ola Book होने की Proses चालू जाएगी।

Book Ola OTP

Step8. Ola Book होने पर आपको 4 अंक का OTP आएगा जिसे आपको ड्राइवर को देना पड़ेगा तभी वो आपको आपकी चुनी जगह तक ले जाएगा।

Note : आप Ola Book करते समय Online Payment कर सकते हैं जिसके लिए आप Google Pay, Phone Pay, UPI, Paytm etc. का Use कर सकते हैं। या फिर Offline भी पैसे दे सकते हैं।

जरूर पढ़िए

संक्षेप में,

मुझे उम्मीद हैं कि आपको आज की Ola cab की यह Post जरूर ही पसंद आई होगी और आप इस पोस्ट को पढ़कर Ola Cab Book करना सीख गये होगे।

यदि अभी भी आपके मन मे ola cab को लेकर किसी भी प्रकार का प्रश्न हैं तो उसे Comment द्वारा जरूर पूछे आपको Reply जरूर मिलेगा।

यदि आपको आज की यह पोस्ट पसंद आई हैं तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिए और साथ ही इस पोस्ट को अपने Whatsapp, Facebook, Instagram पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करना ना भूले।

धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.