Graphics Card क्या है इसके प्रकार, गुण और लाभ

इस पेज पर आप कंप्यूटर के Graphics Card की जानकारी को विस्तार में पढ़ेंगे। जो सभी कंप्यूटर या लैपटॉप में उपयोग करने वाले को ज्ञात होना आवश्यक है।

पिछले पेज पर हमने कंप्यूटर की डिवाइस माइक्रोफोन की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए अब Graphics Card की जानकारी को पढ़कर समझते है।

Graphics Card क्या हैं

ग्राफिक कार्ड कंप्यूटर का हार्डवेयर पार्ट होता है जो मदरबोर्ड से जुड़ा हुआ होता है।

ग्राफिक्स कार्ड की मदद से आप कंप्यूटर में जो भी फोटो, वीडियो या गेम्स देखगे है वह आपको रंगीन दिखाई देता है जिससे आपको फोटो, वीडियो और गेम्स में वास्तविकता का अनुभव होता है।

अगर आप बिना ग्राफिक्स कार्ड के किसी कंप्यूटर में कोई भी गेम्स खेलते है या कोई वीडियो देखते है तो आपको वह साफ दिखाई नहीं देगा और धुंधला नजर आएगा। अगर आप फोटो को जूम करके देखना चाहेंगे तो फोटो फ़टी हुई नजर आएगी।

कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड है तो आपको फोटो, वीडियो और गेम बहुत ही साफ साफ दिखाई देंगे। ग्राफिक कार्ड ही कंप्यूटर पर खेली जाने वाली गेम और वीडियो को हाई क्वालिटी अर्थात HD में दिखाता है।

GPU एक Gaming PC की जान होती हैं, इसके बिना आप High Graphics वाले Game को नही खेल सकते हैं।

ग्राफिक्स कार्ड को Graphics Processing Unit और वीडियो कार्ड के नाम से भी जाना जाता है।

ग्राफिक कार्ड 1981 में IBM Company ने लांच किया था।

आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि अगर लैपटॉप और कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड लगता है तो फिर स्मार्टफोन में भी ग्राफिक कार्ड लगता होगा परंतु ऐसा नहीं है क्योकि मोबाइल में कोई भी ग्राफिक्स कार्ड लगाने की Slots नहीं है इसलिए स्मार्टफोन में ग्राफिक कार्ड नहीं लगता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप में ग्राफिक कार्ड लगाने के लिए अलग से Slot दिया जाता है जहां पर आसानी से एक्सटर्नल ग्राफिक कार्ड लगा सकते हैं।

ग्राफिक्स कार्ड के पार्ट्स

इसमें प्रमुख चार पार्ट्स होते है

  1. GPU
  2. VRAM
  3. VRM
  4. FAN

कंप्यूटर में ग्राफिक्स कार्ड कैसे देखे?

कंप्यूटर में ग्राफिक्स कार्ड देखने के लिए My Computer या This Pc पर Right Click करने के पश्चात Manage बटन पर क्लिक करना है।

Manage विकल्प पर क्लिक करने के बाद Device Manage के विकल्प पर क्लिक करना है।

उसके बाद राइट साइड में Display Adapters विकल्प दिखाई देगा। उसके साइड में आपको एक Arrow का निशान दिखाई देगा आपको उस Arrow पर क्लिक करना है।

अगल Window मे आपको ग्राफिक कार्ड दिखाई देने लगेगा और आप यह भी जान जाएंगे कि आपके कंप्यूटर और लैपटॉप में Graphics Card है अथवा नहीं।

तो इस तरह से बड़ी आसानी से आप अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में ग्राफिक कार्ड है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ग्राफिक्स कार्ड के ब्रांड्स

ग्राफिक्स कार्ड तो अनेक कंपनी बनती है लेकिन नीचे दिए गए ब्रांड्स कजे Graphics Card सबसे अच्छे होते है

  • Nvidia
  • AMD
  • Intel
  • Asus
  • Gigabyte
  • EVGA
  • Zotac
  • Sapphire
  • Via
  • Power VR.

ग्राफिक्स कार्ड के लाभ

ग्राफिक्स कार्ड लगाने से कंप्यूटर की परफॉर्मेंस बेहतर होती है क्योंकि अलग से ग्राफिक कार्ड लगाने पर ग्राफिक से संबंधित सभी काम इसके पास आ जाते हैं। इसके अलावा यह आपको एक बेहतर एक्सपीरियंस भी देता है।

कंप्यूटर अथवा लैपटॉप पर लेटेस्ट वीडियो और गेम को हाई क्वालिटी Graphic के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

ग्राफिक कार्ड कंप्यूटर की ग्राफिक क्वालिटी को बहुत ही अच्छी कर देते हैं।

ग्राफिक्स कार्ड के प्रकार

जीपीयू दो प्रकार के होते हैं, जिसके बारे में हमने आपको आगे बताया हैं, तो चलिए जानते हैं।

1. Integrated GPU

इस प्रकार का GPU लगभग आपको सभी कंप्यूटर में आसानी से देखने को मिल जाएगा।

इसके पीछे यह वजह है कि यह पावर के मामले में ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं और ना ही यह ज्यादा महंगे होते हैं और ना ही हम इसे अलग से खरीद सकते हैं।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह हमारे कंप्यूटर के CPU या Motherboard में Integrate होकर आते हैं और हमारा CPU हमारे ग्राफ़िक्स से जुड़े काम कर पाता हैं।

वही अलग से GPU न होने की वजह से CPU लिमिटेड प्रॉसेसिंग पावर प्रोवाइड कर पाता है।

2. Dedicated (External) GPU

इसे हम अलग से CPU में इंस्टॉल करते हैं और यही कंप्यूटर का मुख्य ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट होता है और इसे ही एक्सटर्नल वीडियो कार्ड भी कहा जाता है।

वही ग्राफिक्स कार्ड भी बहुत से प्रकार के होते हैं, जिसमे Low Powered से लेकर High-End Power वाले ग्राफ़िक्स कार्ड मिल जाता है। 

जिसमे Nvidia GeForce GTX 1030 और 1080Ti यह Dedicated GPU एक कार्ड की फॉर्म में आते हैं। जिन्हें हम अपने Motherboard में उपलब्ध PCle यानी (Peripheral Component Interconnect Express) के जरिये अपने CPU में Graphic Card की इंस्टॉल करते हैं।

जरूर पढ़िए :

आशा है ग्राफिक्स कार्ड की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

ग्राफिक्स कार्ड से सम्बन्धित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

यदि ग्राफिक्स कार्ड की जानकारी पसंद आयी है तो इसे Facebook, Twitter और LinkedIn आदि पर शेयर जरूर करे।

1 thought on “Graphics Card क्या है इसके प्रकार, गुण और लाभ”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.