हिन्दी भाषा भारत देश की राष्ट्र भाषा है इसलिए इस पेज पर हमने हिन्दी भाषा की जानकरी शेयर की है।
इस पेज को पढ़कर आप आसानी से हिन्दी भाषा की तैयारी करके किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
हिन्दी भाषा
भावों और विचारों को व्यक्त करने का साधन भाषा हैं और हिंदी भाषा उच्चारण अवयवों से निःसृत सार्थक ध्वनि समूह हैं जिसके मौखिक और लिखित दो रूप होते हैं।
हिन्दी भाषा की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।
- हिन्दी भाषा अर्जित सम्पति हैं।
- हिन्दी भाषा सामाजिक वस्तु हैं।
- भाषा निरन्तर परिवर्तनशील हैं।
- भाषा नियमबद्ध होती हैं।
- एक भाषा के अंतर्गत कई बोलियाँ होती हैं।
- भाषा का प्रयोग विस्तृत क्षेत्र हैं, जबकि बोली का प्रयोग सीमित क्षेत्र में होता हैं।
हिन्दी भाषा के संबंध में आवश्यक जानकारी
- हिंदी बोलने वालों की संख्या लगभग 60 करोड़ हैं।
- भारत के बहुसंख्यक लोगों की भाषा होने के कारण हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा हैं।
- हिंदी भाषा का प्रारंभ 1000 ईस्वी से माना जाता हैं।
- हिंदी को भारत के संविधान के भाग-17 अध्याय-1 की धारा 343 (1) के अनुसार भारत संघ की राजभाषा घोषित किया गया हैं।
- विश्व में हिंदी तीसरे स्थान पर हैं, हिंदी से अधिक बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी एवं चीनी पहले स्थान पर हैं, जिसे 116 करोड़ लोग बोलते हैं।
- हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती हैं, देवनागरी लिपि का विकास ब्राहि लिपि की उत्तरी शाखा से हुआ जिसे नागरी कहा जाता था, बाद में देव भाषा संस्कृत के लिए यह लिपि प्रयुक्त होने लगी अतः इसका नाम देवनागरी हो गया।
हिन्दी भाषा की बोलियाँ
हिंदी के अंतर्गत पाचँ उपभाषाएँ एवं अठारह बोलियां सम्मिलित हैं इनका विवरण निम्नवत हैं।
1. पश्चिमी हिन्दी
- ब्रज भाषा
- खड़ी बोली
- कन्नौजी
- बांगरू
- बुन्देली
2. पूर्वी हिन्दी
- अवधि
- बघेली
- छत्तीसगढ़ी
3. बिहारी हिन्दी
- मैथिली
- मंगही
- भोजपुरी
4. राजस्थानी हिन्दी
- मेवाती
- मालवी
- मारवाड़ी
- जयपुरी
5. पहाड़ी हिन्दी
- गढ़वाली
- कुमायूंनी
- नेपाली
हिन्दी भाषा का क्षेत्र
हिंदी भारत के निम्न प्रान्तों में बोली जाती हैं।
उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़।
हिंदी की देवनागरी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण हैं, जिनमें 11 स्वर हैं, 39 व्यंजन, एक विसर्ग और एक अनु स्वर हैं। व्यंजनों का वर्गीकरण स्थान एवं प्रयत्न के आधार पर किया जाता हैं।
स्थान के आधार पर व्यजनों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया हैं।
- कंठय – क, ख, ग, घ, ड.
- तालव्य – च, छ, ज, झ,
- मूर्धन्य – ट, ठ, ड, ढ, ण,
- दन्त्य – त, थ, द, ध, न,
- ओष्ठ्य – प, फ, ब, भ, म,
- अन्तस्थ – य, र, ल, व,
- उष्म – श, ष, स, ह,
- संयुक्त व्यंजन – त्र, ज्ञ, श्र
- द्विगुण व्यंजन – ड, ढ
इन व्यंजनों के अतिरिक्त हिंदी देवनागरी लिपि में निम्न स्वर हैं।
स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ,
अनुस्वर: अं
- मानक हिंदी का मूल आधार खड़ी बोली हैं, यह शिक्षा, साहित्य, समाचार पत्र, रेडियो, दूरदर्शन की भाषा हैं।
- हिंदी भारत के अतिरिक्त उन देशों में भी बोली जाती हैं जहां प्रवासी भारतीय प्रचुर मात्रा में रहते हैं, ऐसे देशों में मुख्य हैं – नेपाल, मॉरीशस, त्रिनिडाड, फिजी, लंका, म्यांमार, मलाया, सूरीनाम, और दक्षिण अफ्रीका।
- आज हिंदी की प्रतिद्वंदिता किसी भारतीय भाषा से न होकर अंग्रेजी से हैं, अंग्रेजी का प्रयोग भी सरकारी कामकाज में हो रहा हैं यघपि अब बहुत सारे विभाग हिन्दी में काम काज करने लगे हैं।
हिंदी भाषा को सीखने और समझने के लिए आपको हिंदी व्याकरण को समझना आवश्यक है
हिंदी व्याकरण
हिंदी व्याकरण में नीचे दिए गए समस्त Chapter आपको विस्तार से समझने होते है
संज्ञा : किसी प्राणी, वस्तु या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
जैसे : राम, पुस्तक, आगरा।
संज्ञा तीन प्रकार की होती हैं।
- व्यक्ति वाचक संज्ञा – राम, पुस्तक, पेन, हिमालय।
- जाती वाचक संज्ञा – लड़की, स्त्री, पर्वत, नदी।
- भाववाचक संज्ञा – क्रोध, प्रेम, घृणा, ईष्या।
सर्वनाम : संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे : मैं, हम, तुम, वे, हम, आप, आदि।
सर्वनाम के छः भेद बताए गए हैं।
- पुरुष वाचक
- निश्चित वाचक
- अनिश्चय वाचक
- प्रश्न वाचक
- निज वाचक
लिंग : लिंग से संज्ञा की जाती का बोध होता हैं कि वह पुरुष हैं या स्त्री।
हिंदी में दो लिंग होते हैं।
- पुल्लिंग
- स्त्रीलिंग
वचन : वचन से संज्ञा की संख्या का बोध होता हैं।
हिंदी में दो वचन हैं।
- एकवचन
- बहुवचन
कुछ शब्दों का प्रयोग सदैव बहुवचन में ही होता हैं।
जैसे :
- प्राण – शेर को देखते ही उसके प्राण निकल गए।
- आंसू – आंखों से आंसू बहने लगे।
- दर्शन – मैंने देवी के दर्शन कर लिए।
- बाल – बाल कटा लिए।
- हस्ताक्षर – मैंने हस्ताक्षर कर दिए।
- आदरणीय व्यक्तियों के लिए बहुवचन का प्रयोग होता हैं।
कारक : हिन्दी में आठ कारक हैं, इनके कारक चिन्ह इस प्रकार हैं।
- कारक – कारक चिन्ह
- कर्ता – ने
- कर्म – को
- करण – से, के द्वारा
- सम्प्रदान – के लिए
- अपादान – से
- संबंध – का, की, के
- अधिकरण – में, पर
- सम्बोधन – हे – अरे
विशेषण : संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं, यथा मोटा, गोरा, पतला, अच्छा, सुंदर, लाल।
विशेषण 4 प्रकार के होते हैं।
- सार्वनामिक विशेषण
- गुण वाचक विशेषण
- संख्या वाचक विशेषण
- परिमाण बोधक विशेषण
क्रिया : वाक्य में जिस शब्द से किसी कार्य के होने या करने का बोध होता हैं, उसे क्रिया कहते हैं।
जैसे : करना, खाना, पीना, सोना, बैठना, लेटना, जाना।
क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं, सभी क्रियांए धातुओं से बनती हैं, धातु में प्रत्यय जोड़कर क्रिया बनाई जाती हैं।
क्रिया के भेद निम्न है
- अकर्मक क्रिया
- सकर्मक क्रिया
- सहायक क्रिया
- पूर्णकालिक क्रिया
- सयुक्त क्रिया
वाक्य : वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।
प्रयोग : वाक्य में क्रिया कर्ता, कर्म या भाव में से किसका अनुसरण कर रही हैं, इस आधार पर वाक्यों के तीन भेद माने गए जिन्हें प्रयोग कहा जाता हैं।
कर्तरी प्रयोग : जिन वाक्यों में क्रिया के लिंग एवं वचन कर्ता का अनुसरण करते हैं, वे कर्तरी प्रयोग होते हैं।
जैसे : सीता गीत गाती हैं।
कर्मणि प्रयोग : इन वाक्यों में क्रिया के लिंग एवं वचन कर्म का अनुसरण करते हैं।
जैसे : लड़के ने पाठ पढ़ा।
भावे प्रयोग : जब वाक्य की क्रिया के लिंग एवं वचन कर्ता या कर्म का अनुसरण न करके सदैव पुल्लिंग, एक वचन और अन्य पुरुष में होते हैं, तब वहां भावे प्रयोग होता हैं।
जैसे : सोहन से बोला नहीं जाता।
काल : क्रिया के जिस रूप से कार्य व्यापार समय का तथा उसकी पूर्णता या अपूर्णता का बोध होता हैं, उसे काल कहते हैं।
काल तीन प्रकार के होते हैं।
- वर्तमान काल
- भूतकाल
- भविष्य काल
अव्यय : वे शब्द जिनका मूल रूप स्थिर रहता हैं तथा लिंग, वचन, पुरुष, काल, आदि के कारण जिनमें कोई विकार नहीं आता अव्यय कहलाते हैं।
जैसे : आज, परसों, धीरे-धीरे, इधर-उधर, प्रतिदिन, ठीक, काफी आदि।
अव्यय चार प्रकार के होते हैं।
- क्रिया विशेषण
- सम्बन्ध बोधक अव्यव
- समुच्चय बोधक अव्यव
- विषमय बोधक अव्यव
हिंदी भाषा के प्रश्न उत्तर
1. इनमें से कौन सा कथन असत्य हैं?
(a) भाषा का क्षेत्र बोली से विस्तृत है।
(b) एक भाषा की कई बोलियाँ होती हैं।
(c) भाषा अर्जित सम्पत्ति हैं।
(d) दो भाषाओं में बोध गम्यता होती हैं।
उत्तर : दो भाषाओं में बोधगम्यता होती हैं।
2. हिन्दी भाषा का प्रारम्भ कब से माना जाता हैं?
(a) 1000 ईस्वी.
(b) 1500 ईस्वी.
(c) 1800 ईस्वी.
(d) 700 ईस्वी.
उत्तर : 1000 ईस्वी.
3. इनमें से कौन पश्चिमी हिंदी की बोली नहीं हैं?
(a) बघेली
(b) ब्रज भाषा
(c) बांगरू
(d) बुन्देली
उत्तर : बघेली
4. हिन्दी भारत के कितने राज्यों की राजभाषा हैं?
(a) आठ
(b) दस
(c) बारह
(d) तेईस
उत्तर : दस
5. हिन्दी बोलने वालों की अनुमानित संख्या कितनी हैं?
(a) 100 करोड़
(b) 60 करोड़
(c) 35 करोड़
(d) 40 करोड़
उत्तर : 60 करोड़
6. मानक हिन्दी का विकास किस बोली से हुआ?
(a) ब्रज भाषा
(b) अवधि
(c) उर्दू
(d) खड़ी बोली
उत्तर : खड़ी बोली
7. हिन्दी की देवनागरी वर्णमाला में कुल कितने वर्ण हैं?
(a) 50
(b) 51
(c) 52
(d) 60
उत्तर : 52
8. इनमें से कौन संयुक्त व्यंजन नहीं हैं?
(a) त्र
(b) ऋ
(c) श्र
(d) ड.
उत्तर : ऋ
9. इनमें से हिन्दी बोलने वाले किस देश में नहीं हैं?
(a) मॉरीशस
(b) श्रीलंका
(c) त्रिनिडाड
(d) फिजी
उत्तर : श्रीलंका
10. देवनागरी लिपि का प्रयोग किस भाषा को लिखने के लिए नहीं होता?
(a) मराठी
(b) हिन्दी
(c) पालि
(d) बंगला
उत्तर:- बंगला
11. इनमें से कौन व्यक्ति वाचक संज्ञा नहीं हैं?
(a) लड़की
(b) हिमालय
(c) युमना
(d) रामायण
उत्तर : लड़की
12. कवि का सही स्त्रीलिंग इनमें से क्या हैं?
(a) कवयित्री
(b) कवित्री
(c) कवियित्री
(d) कवियत्री
उत्तर : कवयित्री
13. इनमें से भाववाचक संज्ञा कौन-सी हैं?
(a) स्त्री
(b) घृणा
(c) आंसू
(d) पर्वत
उत्तर : घृणा
14. इनमें से कौन सा सर्वनाम पुरुष वाचक नहीं हैं?
(a) वह
(b) कोई
(c) आप
(d) हम
उत्तर : कोई
15. इनमें से अनिश्चिय वाचक सर्वनाम कौन-सा हैं?
(a) कुछ
(b) यह
(c) तुम
(d) क्या
उत्तर : कुछ
16. इसमें से गुण वाचक विशेषण कौन सा नहीं हैं?
(a) मोटा
(b) काला
(c) नवीन
(d) पचास
उत्तर : पचास
17. ‘उठ बैठा’ किस प्रकार की क्रिया हैं?
(a) अकर्मक
(b) सकर्मक
(c) संयुक्त क्रिया
(d) पूर्णकालिक
उत्तर : संयुक्त क्रिया
18. इनमें से कौन अलग वर्ग का हैं?
(a) कर्तवाच्य
(b) कर्तरी प्रयोग
(c) कर्मणि प्रयोग
(d) भावे प्रयोग
उत्तर : कर्तवाच्य
आशा है HTIPS कि यह पोस्ट हिंदी भाषा आपको पसंद आएगी और इस पोस्ट को पढ़कर आप आसानी से हिंदी भाषा को समझ पाएंगे।
यदि हिंदी भाषा से सम्बंधित कोई प्रश्न आपके दीमक में है तो Comments में जरूर पूछें।
good thinking & thank’s
thank you