इस पोस्ट में उपसर्ग और प्रत्यय को पढ़कर आप आसानी से प्रत्यय और उपसर्ग की पहचान करना सीख पाएंगे।
HTIPS की पिछली पोस्ट में हमने हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय संधि की समस्त जानकारी शेयर की है इसे जरूर पढ़े।
चलिए अब उपसर्ग और प्रत्यय की जानकारी को पढ़कर समझते है।
उपसर्ग और प्रत्यय की उत्पत्ति
शब्द रचना (Word Formation) : वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।
व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के तीन भेद होते हैं।
- रूढ़
- यौगिक
- योगरूढ़
मूलतः शब्द के दो ही भेद होते हैं।
- रूढ़
- यौगिक
योगरूढ़ अर्थ की दृष्टि से रूढ़ होता हैं।
रचना की दृष्टि से यौगिक और योगरूढ़ समान होते हैं।
रूढ़ के हम खंड नहीं कर सकते हैं अतः रचना में यौगिक ही रह जाते हैं जिनसे हम शब्द रचना कर सकते हैं।
यौगिक शब्दों की रचना उपसर्ग, प्रत्यय और समास तीन प्रकार की होती हैं।
उपसर्ग से :
उपसर्ग | मूल शब्द/धातु | यौगिक शब्द |
---|---|---|
अति | अंत | अत्यंत |
प्रत्यय से :
मुलशब्द | प्रत्यय | यौगिक शब्द |
---|---|---|
लेन | दार | लेनदार |
समास से :
शब्द | शब्द यौगिक | शब्द |
---|---|---|
प्रति | दिन | प्रतिदिन |
कभी-कभी एक ही मूल शब्द में उपसर्ग एवं प्रत्यय दोनों का प्रयोग होता हैं।
जैसे :- स्वतंत्रता में
उपसर्ग | मुलशब्द | प्रत्यय |
---|---|---|
स्व | तंत्र | ता |
- कभी-कभी दो प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग किया जाता हैं।
जैसे :- समझदारी शब्द में
मूल शब्द | शब्द | प्रत्यय |
---|---|---|
समझ | दार | ई |
उपसर्ग किसे कहते है?
किसी शब्द के पूर्व जोड़े जाने वाला यह शब्दांश जो मूल शब्द के अर्थ को बदल देता हैं उपसर्ग कहलाता हैं।
या
किसी भी शब्द के पहले जोड़े जाने पर पहले शब्द का अर्थ बदल देने वाले शब्दांश को हम उपसर्ग कहते है।
उदहारण : | |
---|---|
प्रति + अर्पण | प्रत्यपर्ण |
अभि + मान | अभिमान |
दूर + आचार | दुराचार |
वि + हार | विहार |
नि + योग | नियोग |
नोट : जंहा प्रति, अभि, दुर, वि और नि उपसर्ग हैं।
शब्दों में से उपसर्गों को पृथक करने के लिए यह ध्यान रखना चाहिए कि अलग किया गया मूल शब्द सार्थक हो।
उपसर्ग कई प्रकार के होते हैं जैसे हिंदी उपसर्ग, संस्कृत उपसर्ग, अंग्रेजी उपसर्ग एवं अरबी-फारसी उपसर्ग।
हिंदी में प्रचलित उपसर्गों को निम्लिखित भागों में विभाजित किया जा सकता हैं।
- संस्कृत के उपसर्ग (संख्या – 22)
- हिंदी के उपसर्ग (संख्या – 13)
- अरबी फारसी के उपसर्ग
- अंग्रेजी के उपसर्ग
1. संस्कृत के उपसर्ग
उपसर्ग | अर्थ | शब्द |
---|---|---|
अति | अधिक | अत्यधिक, अत्यंत, अतिरिक्त, अतिशय |
अधि | ऊपर, श्रेष्ठ | अधिकार, अधिपति, अधिनायक |
अनु | पीछे, समान | अनुचर, अनुकरण, अनुसार, अनु शासन |
अप | बुरा, हीन | अपयश, अपमान, उपकार |
अभि | सामने, चारों ओर पास | अभियान, अभिषेक, अभिनय अभिमुख |
अव | हीन, नीच | अवगुण, अवनति, अवतार, अवतरण |
आ | तक, समेत | आजीवन, आगमन, आरक्षण, आक्रमण |
उद्र | ऊपर, उत्कर्ष | उद्गम, उद्भव |
उप | निकट, सदृश, गौण | उपदेश, उपवन, उप मंत्री, उपहार |
नि | निषेध, अधिकता, नीचे | निवारण, निपात, नियोग, निषेध |
परा | उल्टा, पीछे | पराजय, पराभव, परामर्श, परिमाण |
परि | आसपास, चारों तरफ | प्रख्यात, प्रबल, प्रस्थान, प्रकृति |
प्र | अधिक, आगे | प्रतिकूल, प्रत्यक्ष, प्रतिक्षण, प्रत्येक |
प्रति | उलटा, सामने, हर एक | विदेश, विलाप, वियोग, विपक्ष |
वि | भिन्न, विशेष | संस्कार, संगम, संतुष्ट, संभव |
सु | अच्छा, अधिक | सूजन, सुगम, सुशिक्षित, सुपात्र |
2. हिंदी के उपसर्ग
उपसर्ग | अर्थ | शब्द |
---|---|---|
अ | अभाव, निषेध | अछूता, अथाह, अटल |
अन | अभाव, निषेध | अनमोल, अनवन, अनपढ़ |
क | बुरा, हीन | कपूत, कचोट |
कु | बुरा | कुचाल, कुचैला, कुचक्र |
दु | कम, बुरा | दुबला, दुलारा, दुधारू |
नि | कमी | निगोड़ा, निडर, निहत्था, निकम्मा |
औ/अव | हीन, निषेध | औगन, औघर, औसर, औसान |
भर | पूरा | भरपेट, भरपूर, भरसक, भरमार |
सु | अच्छा | सुडौल, सुजान, सुघड़, सुफल |
अध | आधा | अधपका, अधकच्चा, अधमरा, अधकचरा |
उन | एक कम | उनतीस, उनचालीस, उनसठ, उनहत्तर |
पर | दूसरा, बाद का | परलोक, परोपकार, परसर्ग, परहित |
बिन | बिना, निषेध | बिनव्याह, बिन बादल, बिन पाए, बिन जाने |
3. अरबी फारसी के उपसर्ग
उपसर्ग | अर्थ | शब्द |
---|---|---|
अल | निश्चित | अलबत्ता, अलगरज |
कम | थोड़ा, हीन | कमजोर, कमबख्त, कमअक्ल |
खुश | अच्छा | खुशनसीब, खुशखबरी, खुशहाल, खुशबू |
गैर | निषेध | गैरहाजिर, गैरकानूनी, ग़ैरमुल्क, गैर-जिम्मेदार |
वर | में | दरअसल, दर हकीकत |
ना | अभाव | ना पसंद, नास भझ, नाराज, नालायक |
4. अंग्रेजी के उपसर्ग
उपसर्ग | अर्थ | शब्द |
---|---|---|
सब | अधीन | सब-जज, सब कमेटी, सब इंस्पेक्टर |
डिप्टी | सहायक | डिप्टी-कलेक्टर, डिप्टी रजिस्टर, डिप्टी मिनिस्टर |
वाइस | सहायक | वाइसराय, वाइस-घाँसलर, वाइस-प्रेसिडेंट |
जनरल | प्रधान | जनरल मैनेजर, जनरल सेक्रेटरी |
चीफ | प्रमुख | चीफ-मिनिस्टर, चीफ-इंजीनियर, चीफ-सेक्रेटरी |
हेड | मुख्य | हेडमास्टर, हेड क्लर्क |
चलिए अब नीचे कुछ शब्दों के उपसर्ग की पहचान करना सीखते है।
शब्द | उपसर्ग |
---|---|
अतिरिक्त | अति |
अत्यन्त | अति |
अत्याचार | अति |
अध्यक्ष | अधि |
अध्यात्म | अधि |
अधिभार | अधि |
अनुकरण | अनु |
अनुज | अनु |
अनुमान | अनु |
अनुग्रह | अनु |
अन्वय | अनु |
अपराध | अप |
अपशकुन | अप |
अपकर्ष | अप |
अपमान | अप |
अभिमुख | अभि |
अभ्यागत | अभि |
अभ्यास | अभि |
अभिनय | अभि |
अभिलाषा | अभि |
अवगुण | अव |
अवसान | अव |
आजन्म | आ |
आहार | आ |
उन्नति | उत |
सबइंस्पेक्टर | सब |
चीफमिनिस्टर | चीफ |
उपनाम | उप |
उपभोग | उप |
उपहार | उप |
दुर्बल | दूर |
दुर्गुण | दूर |
दुष्कर्म | दुस |
दुष्प्राप्य | दुस |
निबन्ध | नि |
निग्रह – नि | नि |
निरोध – नि | नि |
नियुक्त – नि | नि |
निरोग | निर |
निर्वाह | निर |
निर्दय | निर |
निष्कपट | निस |
निश्चल | निस |
निष्कलंक | निस |
पराभव | परा |
पराजय | परा |
परिजन | परि |
परिणय | परि |
परिमाण | परि |
प्रकोप | प्र |
प्रसार | प्र |
प्रहार | प्र |
प्रजनन | प्र |
प्रत्येक | प्रति |
फिलहाल | फिल |
लाइलाज | ला |
प्रत्यय किसे कहते है?
प्रत्यय वह शब्दांश हैं जो शब्द के अंत में जुड़कर उसके व्याकरणिक रूप या अर्थ में परिवर्तन कर देता हैं।
प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं।
क्रत प्रत्यय : जो धातु में जोड़े जाते हैं।
तद्वित प्रत्यय : जो संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण में जोड़े जाते हैं।
प्रत्यय के उदाहरण
शब्द | प्रत्यय |
---|---|
लठैत | एत |
सपेरा | एरा |
कमाऊ | आऊ |
तैराक | आक |
भगोड़ा | ओड़ा |
चटोरा | ओरा |
ससुराल | आल |
पढ़ाई | आई |
मिठाई | आई |
बुढ़ापा | पा |
लिखावट | आवट |
चिकनाई | आई |
ननिहाल | आल |
गुणवान | वान |
वीरता | ता |
सुंदरता | ता |
शक्तिशाली | शाली |
कौन्तेय | एय |
श्रद्धालु | लू |
कोचवान | वान |
रखवाला | हारा |
हलवाही | वही |
लकड़हारा | हारा |
गुरुत्व | त्व |
कुशल | ल |
कुलीन | ईन |
भारतीय | ईय |
पंकिल | इल |
मिठास | आस |
कौशल | अ |
दयालु | लू |
प्यासा | आ |
लड़ाका | आका |
गंवार | आर |
घबराहट | आहट |
लुटिया | इया |
तेली | ई |
गुलाबी | ई |
परिन्दा | इन्दा |
शौकीन | ईन |
यादगार | गार |
तमाशबीन | बीन |
साजिश | इश |
पूज्य | य |
पूजनीय | अनीय |
देय | य |
युगीन | ईन |
उच्चतम | तम |
महत्तर | तर |
लघुत्तर | तर |
पंकिल | इल |
फेनिल | इल |
इकहरा | हरा |
उपसर्ग और प्रत्यय से सबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1. अत्युक्ति में कौन-सा उपसर्ग हैं?
a. अतः
b. आ
c. अत्यु
d. अति
उत्तर:- अति
प्रश्न 2. अध्यक्ष में उपसर्ग बताइए?
a. अधि
b. अ
c. अध्य
d. अध
उत्तर:- अधि
प्रश्न 3. अनुज में कौन सा उपसर्ग हैं?
a. अ
b. अन
c. अनु
d. ज
उत्तर:- अनु
प्रश्न 4. अधिभार में उपसर्ग छाँटिए?
a. अ
b. अधि
c. भार
d. अध
उत्तर:- अधि
प्रश्न 5. प्रजनन में कौन-सा उपसर्ग हैं?
a. प्रज
b. प्र
c. नन
d. जनन
उत्तर:- प्र
प्रश्न 6. प्रत्येक में उपसर्ग बताइए?
a. प्रति
b. प्र
c. प्रत्य
d. एक
उत्तर:- प्रति
प्रश्न 7. बदनाम में उपसर्ग बताइए?
a. ब
b. बद
c. नाम
d. कोई नहीं
उत्तर:- बद
प्रश्न 8. बदौलत में कौन सा उपसर्ग हैं?
a. ब
b. बद
c. दौलत
d. बदी
उत्तर:- ब
प्रश्न 9. रमणीय में कौन सा प्रत्यय हैं?
a. रम
b. णीय
c. ईय
d. अनीय
उत्तर:- अनीय
प्रश्न 10. इनमें से कौन शब्द य प्रत्यय से नहीं बना है?
a. पूजनीय
b. पाठ्य
c. देय
d. अक्षम्य
उत्तर:- पूजनीय
प्रश्न 11. हर्षित में प्रत्यय हैं?
a. इत
b. त
c. ह
d. हर्ष
उत्तर:- इत
प्रश्न 12. भारतीय शब्द में प्रत्यय बताइए?
a. भा
b. तीय
c. ईय
d. भार
उत्तर:- ईय
प्रश्न 13. कुलीन में प्रत्यय बताइए?
a. ईन
b. न
c. लीन
d. कोई नहीं
उत्तर:- ईन
प्रश्न 14. राधेय में कौन सा प्रत्यय हैं?
a. य
b. एय
c. रा
d. राधा
उत्तर:- एय
प्रश्न 15. देहाती में कौन सा प्रत्यय हैं?
a. दे
b. ती
c. ई
d. हाती
उत्तर:- ई
प्रश्न 16. तिहरा में कौन सा प्रत्यय हैं?
a. हरा
b. रा
c. ति
d. कोई नही
उत्तर:- हरा
प्रश्न 17. ननिआल में कौन सा प्रत्यय हैं?
a. हाल
b. आल
c. ल
d. नानी
उत्तर:- आल
प्रश्न 18. लघुत्व में प्रत्यय बताइए?
a. त्व
b. व
c. घुत्व
d. लघु
उत्तर:- त्व
प्रश्न 19. उपसर्ग का प्रयोग होता हैं?
a. शब्द के आदि
b. शब्द के मध्य में
c. शब्द के अंत में
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- शब्द के आदि
प्रश्न 20. जो धातु या शब्द के अंत में जोड़ा जाता हैं उसे क्या कहते हैं?
a. समास
b. अव्यय
c. उपसर्ग
d. प्रत्यय
उत्तर:- प्रत्यय
प्रश्न 21. प्रख्यात में प्रयुक्त उपसर्ग हैं?
a. प्र
b. प्रति
c. प्रत्यु
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- प्र
प्रश्न 22. प्रत्युतपन्नमति शब्द में कौन सा उपसर्ग हैं?
a. प्र
b. प्रति
c. प्रत्यु
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- प्रति
प्रश्न 23. गमन शब्द को विपरीतार्थक बनाने के लिए आप किस उपसर्ग का प्रयोग करेंगे?
a. उप
b. आ
c. प्रति
d. अनु
उत्तर:- आ
प्रश्न 24. निर्वासित में प्रत्यय हैं?
a. इक
b. नि
c. सित
d. इत
उत्तर:- इत
प्रश्न 25. लेखक शब्द के अंत में कौन सा प्रत्यय लगा हुआ हैं?
a. क
b. इक
c. आक
d. अक
उत्तर:- अक
प्रश्न 26. अनुज शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए आप किस प्रत्यय का प्रयोग करेंगे?
a. इक
b. ईय
c. आ
d. ई
उत्तर:- आ
प्रश्न 27. स्पृश्य शब्द को विलोमार्थक बनाने के लिए किस उपसर्ग का प्रयोग करेंगे?
a. नि
b. अनु
c. अ
d. कु
उत्तर:- अ
प्रश्न 28. प्रतिकूल शब्द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्त हैं?
a. प्र
b. परा
c. परि
d. प्रति
उत्तर:- प्रति
प्रश्न 29. व्यवस्था से पूर्व कौन-सा उपसर्ग लगाए कि उसका अर्थ विपरीत हो जाए?
a. अ
b. आ
c. अप
d. परि
उत्तर:- अ
प्रश्न 30. निम्नाकिंत में कौन-सा शब्द कृदन्त प्रत्यय से बना हैं?
a. रंगीला
b. बिकाऊ
c. दुधारू
d. कृपालु
उत्तर:- बिकाऊ
प्रश्न 31. किस शब्द में आवा प्रत्यय नहीं हैं?
a. दिखावा
b. चढ़ावा
c. लावा
d. भुलावा
उत्तर:- लावा
प्रश्न 32. इनमें कौन-सा शब्द समूहवाचक प्रत्यय नहीं हैं?
a. लोग
b. गण
c. वर्ग
d. प्रेस
उत्तर:- प्रेस
प्रश्न 33. निम्न में से किस शब्द में प्रत्यय का प्रयोग हुआ हैं?
a. विकल
b. अकल
c. पुलक
d. धनिक
उत्तर:- धनिक
प्रश्न 34. किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ हैं?
a. उपकार
b. लाभदायक
c. पढ़ाई
d. अपनापन
उत्तर:- उपकार
प्रश्न 35. कनिष्ठ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय हैं?
a. इष्ठ
b. इष्ट
c. षत
d. शत
उत्तर:- इष्ठ
प्रश्न 36. सावधानी शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय हैं?
a. ई
b. इ
c. धानी
d. आनी
उत्तर:- ई
प्रश्न 37. पुरोहित में उपसर्ग हैं?
a. पुरुष
b. पुरः
c. पुर
d. पूरा
उत्तर:- पुरः
प्रश्न 38. किस शब्द में उपसर्ग नहीं हैं?
a. उपवाद
b. पराजय
c. प्रभाव
d. ओढ़ना
उत्तर:- ओढ़ना
प्रश्न 39. धुंधला शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय हैं?
a. धू
b. धुंध
c. धूल
d. ला
उत्तर:- ला
प्रश्न 40. चिरायु शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय हैं?
a. चि
b. चिर
c. यू
d. आयु
उत्तर:- चिर
जरूर पढ़े :
आशा हैउपसर्ग और प्रत्यय की जानकारी आपको पसंद आएगी।
उपसर्ग और प्रत्यय से सम्बंधित किसी भी प्रश्न के लिए Comment करें।
यदि यह पोस्ट आपको पसंद आयी है तो इसे फेसबुक और व्हाट्सप्प पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।
11 Responses
So many mistakes!
Do correct them as soon as possible as you are spreading wrong information, otherwise, you will be reported.
Hello Ayesha,
Can you please share details of mistakes so we will do correct them.
Thanks…
Welcome Umesh Ji.
Many things are wrong.
For example You can see the question no. 8th where दौलत is not the upsarg. Upsarg is ब
You spreading the wrong information to us 😡😠
Check it
Hello Priya,
We have fixed this mistake.
If you found any other mistake let us know.
Thank you for your valueable feedback.
ननिहार है या ननिहाल ।
बदौलत में upsarg दौलत अब से होने लगा भाई ।
और भी बहुत सारी गलतियाँ है इस में
कम से कम लिखने से पहले 1 बार check तो कर लिया होता।
😏😏😏
Hello Avnika,
हमने सभी गलतियों का सुधार कर दिया है
आपके सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
प्रिया अबे शब्द किस में उपसर्ग और प्रत्यय शब्द नहीं होते है
1-क्रिया
2-अव्यय
3-शब्दांश
4- सर्वनाम
Ek no bhai
THANK YOU 🙂