Site icon HTIPS

Webcam क्या है इसके प्रकार, उपयोग और लाभ-हानि

Webcam

इस पेज पर आप Webcam की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

पिछले पेज पर हमने कैमरा की जानकारी शेयर की है उसे जरूर पढ़े।

चलिए अब वेबकेम की जानकारी को पढ़कर समझते है।

Webcam क्या है

Webcam एक प्रकार का डिजिटल कैमरा होता है जो आपके कंप्यूटर और लैपटॉप के साथ काम करता है। यह कंप्यूटर के अंदर Input Device की तरह काम करता है। इसका मुख्य कार्य Full HD Graphics के साथ वीडियो और फोटो को रिकॉर्ड करके कंप्यूटर के अंदर स्टोर करना होता है।

आमतौर पर आज के लैपटॉप में Webcam Display के साथ Embedded होता हैं लेकिन अगर आपका लैपटॉप पुराना है जिसमें पहले से वेबकैम नहीं है तो आप वेबकैम को अलग से लगवा सकते हैं। 

अलग से वेबकैम लगवाने के दो रास्ते होते हैं। पहला कि आप USB या FireWire Port के साथ अपने वेबकैम को कंप्यूटर से Connect कर सकते हैं और दूसरा कि आप किसी Software की मदद से अपने कंप्यूटर पर वेबकैम स्थापित कर सकते हैं।

Webcam का इतिहास

1991 में जब कैंब्रिज विश्वविद्यालय के Researchers ने Coffee Pot की दूर से निगरानी करने का एक तरीका खोजना शुरू किया तो Researchers के दिमाग में वेबकैम बनाने का विचार आया। Researcher Coffee Pot को दूर से देखना चाहते थे। 

1991 में Researchers ने Coffee Pot पर एक डिजिटल कैमरे को Train करने और इसे कंप्यूटर पर Wire करने के लिए पहली Strategy का इस्तेमाल किया जिसमें उन्हें सफलता मिली।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के Researchers ने 1993 में Remote Coffee Pot View का प्रयोग शुरू किया और उन्होंने Trojan Room में इंटरनेट पर डिजिटल कैमरे की फोटो को अपडेट कर के अपने photo को और आगे बढ़ाया। 

Researchers ने इस प्रक्रिया में दुनिया का पहला वेब कैमरा बनाया और Remote Procedure Call Mechanism विकसित करके इस Achievement को पूरा किया। जिसे MSRPC2 के नाम से जाना जाता है। इस कैमरे को मुख्यतः ATM Machine के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया था।

हालांकि कैंब्रिज विश्वविद्यालय के Researchers ने वेबकैम का आविष्कार किया लेकिन उन्होंने इसे आमतौर पर उपयोग करने के लिए डिजाइन नहीं किया था।

XCoffee पहला वेब कैमरा जिसे Trojan Room Coffee Pot के रूप में भी जाना जाता था। Quentin Stafford Fraser और Paul Jardetzky की मदद से 1991 में वेबकैम ने काम करना शुरू किया। इसके बाद नवंबर 1993 में Daniel Gordon और Martin Johnson की मदद से कैमरे को इंटरनेट से जोड़ा गया।

पहली बार जब समाचार पत्र में इसका उल्लेख किया गया था तो Coffee Pot देखने के लिए वेबसाइट पर 150000 से अधिक लोग ऑनलाइन थे। इसके अलावा 22 अगस्त 2001 को वेबकैम ऑफलाइन हो गया।

Webcam के प्रकार

वेबकैम के विभिन्न प्रकार हैं जो निम्नलिखित हैं:

1. Integrated Webcam

कई लैपटॉप, नेटबुक और अन्य कंप्यूटर विशेष रूप से Integrated Webcam के साथ Portability के लिए डिजाइन किए गए हैं जो स्क्रीन के ऊपर स्थित होते हैं। यह कैमरे Low Quality Pixel के साथ डिजाइन किए गए होते है इसलिए यह Low Quality वाले Photos प्रदान करते हैं लेकिन फिर भी यह वीडियो कॉल करने में सक्षम है। 

वेबकैम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान होता है। कुछ Integrated Webcam में दो तरह के कैमरे दिए होते हैं जिसमें से एक का उपयोग आप वीडियो कॉल के लिए और दूसरे का उपयोग आप उसी समय फोटो लेने के लिए कर सकते हैं।

2. Standalone Webcam

Stand-alone Webcam आमतौर पर USB Cable के माध्यम से कंप्यूटर से कनेक्ट होते हैं। इन कैमरों को Lens Unit और Stand के साथ डिजाइन किया गया है। कंप्यूटर से जोड़ने के लिए Stand के अलावा कैमरे के पुराने मॉडल Serial Port Connector या Data Transfer के अन्य तरीकों का उपयोग करते हैं। 

इस कैमरे की Image Quality बहुत अच्छी होती है और इसे आप आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इस प्रकार के वेबकैम में कुछ कैमरे ऐसे होते हैं जिनका Resolution 720 Pixel होता है। इसके साथ आप अपने Microphone या Headset को आसानी से जोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. Network Webcam

Network Webcam को Wireless Webcam Camera भी कहा जाता है क्योंकि यह डाटा को बिना केबल के Radio Wave पर Broadcast करते हैं। इन कैमरों की Image Quality बहुत अच्छी होती है इसलिए इनका ज्यादातर उपयोग Closed Circuit Security Television के लिए किया जाता है। साथ ही सामान्य वेबकैम की तुलना में नेटवर्क कैमरे High end Video Conferencing में ज्यादा अच्छे से काम करते हैं।

नेटवर्क कैमरा की कीमत ज्यादा होती है। साथ ही ठीक से काम करने के लिए इन्हें High Network Connection की आवश्यकता होती है। नेटवर्क कैमरे की एक specific range होती है जिनके भीतर ही यह ठीक से काम करते हैं।

4. Webcam Without Microphone

Webcam Without Microphone में आपको किसी माइक्रोफोन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता क्योंकि इन वेब कैमरा के अंदर ही एक माइक्रोफोन लगा होता है।

5. Camcorder

Camcorder एक तरह का डिजिटल कैमरा होता है। इसमें वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए एक Card लगा होता है। ज्यादातर डिजिटल कैमरों में Optical Zoom की सुविधा होती है जिसमें 3X और 5X मुख्य है जबकि कैमकॉर्डर ने 25X से 7X तक लेंस की सुविधा मौजूद होती है।

Webcam काम कैसे करता है

वेबकैम एक प्रकार का Compact Digital Camera है जो Traditional Digital Camera की तरह ही काम करता है लेकिन इसे इंटरनेट पेजों और अन्य वेब पेज के साथ Communicate करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

यह Light Detectors के एक छोटे से Grid के माध्यम से Real time में वीडियो और इमेज को Broadcast करता है जिसे Charge Coupled Device के रूप में जाना जाता है।

सबसे पहले Charge Coupled Device इमेज को Digital Format में परिवर्तित करता है। इमेज को स्टोर करने के लिए वेबकैम में Internal Memory नहीं होती इसलिए यह USB या किसी अन्य Analog Cable की मदद से डाटा को तुरंत Host Device में ट्रांसफर करता है। 

इसमें दो कार्य शामिल है पहले इमेज और वीडियो को Capture करना और फिर इसे Predestined Device पर Transmit करना। 

Software users को इमेज को Edit करने और एक Certain Duration के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प प्रदान करता है और यह समय के विशेष अंतराल पर कैमरे से Digital Data प्राप्त करता है।

Frame Rate के आधार पर कंप्यूटर पर फोटो या वीडियो Streaming की संख्या प्रदर्शित की जाती है। सॉफ्टवेयर Image Frame को JPEG File में बदल देता है जो एक डिजिटल कैमरे से प्राप्त होता है।

फिर File Transfer Protocol का उपयोग करके इसे web-server को भेजता है। इसे वेबकैम का उपयोग करने से पहले इमेज और वीडियो को अपलोड करने के लिए कुछ Configuration Steps को करने की आवश्यकता होती है।

Webcam के उपयोग

फोटो Capture करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए वेबकैम का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है लेकिन इसके अन्य उपयोग भी हैं जो इस प्रकार है:-

1. Buildings: Office, Shopping Mall आदि जैसी जगहों में वेब कैमरा सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग Buildings में सुरक्षा के उद्देश्य के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह Office में विभिन्न ग्राहकों के साथ Online Chatting के माध्यम से Communication को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

2. Banking Sector: बैंक के सभी Sections की निगरानी के लिए Banking Sector में वेबकैम का उपयोग किया जाता है। रिकॉर्ड की गई वीडियो, फाइलों की जांच के उद्देश्य के लिए Main Sever में इसे स्टोर करके रखा जाता है। यह लोगों द्वारा की जाने वाली Mischief Activities की पहचान कर Security बढ़ाने में मदद करता है।

3. Video Calling: वेबकैम का सबसे ज्यादा उपयोग Video Calling के लिए किया जाता है। यह किसी भी Office Meeting के समय भी लाभ प्रदान करता है क्योंकि लोग किसी भी Video Calling Application के माध्यम से एक दूसरे को देखते हुए घर बैठे ही Communicate कर सकते हैं।

4. Robotic Technology: कुछ खतरनाक स्थानों में Robotic Technology Web पर Main Server पर Data Transfer करने के लिए बड़े पैमाने पर वेबकैम का उपयोग करती है।

5. Home Security System: वेबकैम के सामान्य उपयोगो में से एक Home Security System है। यह घर में होने वाले किसी भी Activity को कैद करके घर को सुरक्षित करती है। इसके अलावा वेबकैम में Night Motion Detection पर Alarm चालू हो जाता है और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर देता है।

6. Roads and Parking Areas: वेबकैम में सड़क और पार्किंग क्षेत्र में गाड़ियों की Movements को रिकॉर्ड करने की क्षमता होती है। इसका उपयोग Traffic Situation में मौजूद गाड़ियों की संख्या इत्यादि का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इसकी मदद से दूर से ही गाड़ियों के Number Plate का भी पता लगाया जा सकता है।

7. Business: वेबकैम का उपयोग Online Business / Ecommerce Business के लिए किया जाता है। यह कैमरा एक Magic Mirror के रूप में काम करता है।

Webcam की विशेषताएं

वेबकैम आकार और कीमत के मामले में अलग-अलग हो सकते हैं। Webcam की विशेषताएं मुख्य रूप से Computer Processor के साथ-साथ कंप्यूटर के Operating System पर भी निर्भर करती है। इसकी कई विशेषताएं हैं जो आपको Personal Use के लिए वेबकैम चुनने में आपकी सहायता कर सकती है:

1. Megapixel

मेगापिक्सल बहुत छोटे-छोटे बिंदु होते हैं जिन्हें जोड़ने पर एक Visual Image बनती है। इस तरह से एक वेब कैमरा ज्यादा मेगापिक्सल के साथ एक Clearer Bright Image उत्पन्न करता है। हालांकि 320×240 या 640×480 Pixel वाला वेबकैम भी बेहतर इमेज प्रदान करता है। साथ में वेबकैम के लिए HD Quality Image उत्पन्न करने के लिए 1280×720 Megapixel को एक बेहतर Specification माना जाता है।

2. Frame Rate

जैसा कि मेगापिक्सल Image के रंग और चमक को नियंत्रित करता है इसी तरह Frame Rate वीडियो की Quality से Related है। जो यह तय करती है कि प्रति सेकंड में कितनी छवियां प्रदर्शित की जाती है। एक अच्छे वेबकैम में कम से कम Frame Rate 30 Frame Per Second (Fps) होता है। एक वेबकैम जो 60fps रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है वह एक High Quality वाली वीडियो प्रदान करता है।

3. Lens Quality

किसी भी कैमरे में यह सबसे महत्वपूर्ण है कि आप की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपके कैमरे में सही लेंस है या नहीं। एक मामूली कीमत वाले वेबकैम में प्लास्टिक लेंस होता है जबकि कुछ अधिक मूल्य वाले वेबकैम में ग्लास लेंस होता है। प्लास्टिक लेंस की तुलना में ग्लास लेंस काफी बेहतर होता है। 

4. Low Light Quality

कभी-कभी यदि आपको अंधेरे या शाम में कम रोशनी की स्थिति में अपने वेबकैम का उपयोग करने की आवश्यकता हो तो Image Quality बहुत खराब हो सकती है। लेकिन कुछ वेबकैम में Logitech ने Right Light विकसित की है जो शाम या कम रोशनी की स्थिति में Image Quality में सुधार कर सकती है।

5. Resolution

कई वेबकैम 720p और 1080p High Quality का समर्थन करते हैं। इसके अलावा कुछ वेबकैम में 4K क्षमता होती है लेकिन यह Premium Price Tag के साथ आते हैं। 1.3MP और 2.0MP के बीच के Resolution वाला वेबकैम आपको बेहतर और साफ इमेज प्रदान कर सकता है।

Webcam के लाभ

वेबकैम के लाभ निम्नलिखित है:

Webcam के नुकसान

वेबकैम के नुकसान निम्नलिखित है:

तीन सबसे अच्छे वेबकैम

1. Microsoft LifeCam Cinema 720p HD Webcam

यह बहुत अच्छी क्वालिटी का वेबकैम है लेकिन यह महंगे दामों में आता है। इस वेबकैम से आप और HD Calling और Video Streaming कर सकते हैं। इसके Autofocus का भी सिस्टम दिया गया है। आप इसको Window के किसी भी Version में इस्तेमाल कर सकते हैं यह लगभग ₹4,379 में आता है।

2. Logitech C270 HD Webcam

यह भी बहुत अच्छी क्वालिटी का वेबकैम है जो आपको ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएगा। इससे आप 1080p की Full HD Video Live Streaming कर सकते हैं। इसके अंदर 3mp का कैमरा लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें Noise Cancellation System भी दिया हुआ है। यह लगभग ₹1500 के आसपास में मिल जाता है।

3. Quantum QHM495LM Webcam

इस वेबकैम का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है और यह बहुत सस्ता भी होता है। इस वेबकैम में 16mp का कैमरा और 6 LED Light भी दी गई होती है। इसके अंदर Inbuilt Microphone भी होता है जिससे आपको हेडफोन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा यह लगभग ₹478 में मिल जाता है।

आशा है Webcam की जानकारी आपको पसंद आएगी।

Webcam से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

Exit mobile version