Computer Imput Devices क्या है इनके कार्य और उदाहरण

कंप्यूटर या लैपटॉप इनपुट डिवाइस के बिना अधूरा है इसलिए इस आर्टिकल हम Computer Imput Devices की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

Computer Imput Devices किसे कहते हैं

किसी कंप्यूटर या लैपटॉप में डाटा के इनपुट करने में सहायता डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते हैं।

सरल शब्दों में इनपुट डिवाइस एक प्रकार का कंप्यूटर हार्डवेयर है जो हमें कंप्यूटर साथ Communicate करने में मदद करता है।

जैसे :- कंप्यूटर माउस से हम किसी भी फाइल को Select, Move या Delete कर सकते है और कंप्यूटर कीबोर्ड से हम कोई भी Text लिख सकते है आदि।

Computer Imput Devices के कार्य

यह Electro-mechanical device है जो उपयोगकर्ता को कंप्यूटर में Raw Data को इनपुट करने में मदद करता हैं।

इनपुट डिवाइस Raw Data को कंप्यूटर के द्वारा आसानी से समझ सकने वाली भाषा में बदल देता है। Converted Data को प्राइमरी मेमोरी में भेजा जाता है और आगे की प्रक्रिया के लिए CPU में भेजा जाता है।

दूसरे शब्दों में कंप्यूटर यूजर्स से Raw Data को लेकर और Input Devices की मदद से कंप्यूटर द्वारा आसानी से समझ सकने वाली भाषा में बदलना इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य है।

Computer Imput Devices के उदाहरण

कंप्यूटर में अनेक प्रकार के इनपुट डिवाइस उपलब्ध है आम तौर पर उपयोग की जाने वाली इनपुट डिवाइस के उदाहरण निम्नलिखित है।

1. Keyboard

कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसकी सहायता से हम कंप्यूटर को Instructions देते हैं इसका मुख्य उपयोग Text लिखने के लिए किया जाता है।

Keyboard पर बटन दबाने पर वही अक्षर, संख्या या चिन्ह टाइप हो जाते हैं जो उस बटन पर लिखे होते हैं। यह Typewriter के जैसे ही होता है लेकिन इसमें Typewriter से अधिक बटन होते हैं।

कीबोर्ड से पहले कंप्यूटर में डाटा और कमांड को दर्ज करने के लिए पेपर टेप और पंच कार्ड का उपयोग किया जाता था।

2. Mouse

Mouse का वास्तविक नाम Pointing Device है। इसका उपयोग मुख्यतः कंप्यूटर स्क्रीन पर Items को चुनने, उनकी तरफ जाने, उन्हें खोलने या बंद करने के लिए किया जाता है।

Mouse के द्वारा यूजर कंप्यूटर को Instructions देता है और इसके द्वारा यूजर कंप्यूटर में कहीं भी पहुंच सकता है।

माउस में दो या तीन बटन होते हैं।

आजकल डेस्कटॉप कंप्यूटर में ज्यादातर USB Port वाले Optical Mouse का प्रयोग किया जा रहा है जिसे हम आसानी से हाथ में पकड़ सकते हैं।

3. Joystick

Joystick वीडियो गेम को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इसके द्वाराकंप्यूटर को Instructions देने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

यह एक Stick के समान होती है इसलिए इसे Joystick कहते हैं।

अब Joystick का प्रयोग के गेम खेलने के साथ-साथ कई जगहों पर होने लगा है। जैसे: मशीन, ट्रेन, Areophane, Train, Wheelchair, इत्यादि जगहों पर भी Joystick का प्रयोग होता है।

4. Light Pen

Light Pen कंप्यूटर को Command देने का काम करती है। इसे Electronic Pen भी कहा जाता है।

कंप्यूटर पर काम करते समय Light Pen को एक Receptor की तरह प्रयोग में लाया जाता है।

यह स्क्रीन पर Pixels बनाता है। इसमें लगी हुई Electronic Device स्क्रीन पर लाइट से इमेज तैयार करती है।लाइट पेन की मदद से आप कंप्यूटर पर ठीक उसी तरह काम कर सकते हैं जैसे कागज पर पेन से किया जाता है।

5. Trackball

Trackball का उपयोग कंप्यूटर या अन्य Electronic Device में Motion Data को इनपुट करने के लिए किया जाता है।

यह Mouse के जैसा ही होता है लेकिन इसके ऊपर वाले भाग को Moveable Ball की तरह डिजाइन किया गया होता है जिसे किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है।

इसके अंदर लगा Detector हमारे द्वारा डाले गए Instructions को पढ़ लेता है और उसी आधार पर काम करता है। इसका उपयोग अब लैपटॉप और नोटबुक में भी किया जाता है।

6. Scanner

Flatbed Scanner

Scanner एक इनपुट डिवाइस होता है जो Documents को स्कैन करने का काम करता है। जैसे की Photographs और Text Pages इत्यादि। स्कैन करने के बाद यह Documents को Digital Format में बदल देता है।आप स्कैनर को कंप्यूटर से USB, FireWire, Parallel और SCSI के जरिए जोड़ सकते हैं।

इस डिवाइस के द्वारा हम जो भी Document Scan करते हैं। उसे हम किसी भी Storage device में स्टोर करके रख सकते हैं और चाहे तो उसे बाद में Edit भी कर सकते हैं।

7. Graphic tablet

Graphic tablet को Drawing tablet और Pen tablet के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। यह डिवाइस एक Flat Surface तरह होता है जो कि एक नॉर्मल टैबलेट के आकार का होता है।

हम जैसे पेन से पेपर पर ड्राइंग करते हैं वैसे ही हम Stylus pen से ग्राफिक टैबलेट पर ड्राइंग कर सकते हैं। इसका उपयोग आमतौर पर Engineers, Artists, Graphic designers, Fashion designers, Photographers और Teachers करते हैं।

8. Microphone

Youtube se paise kaise kamaye

Microphone एक ऐसी इनपुट डिवाइस है जो आपके द्वारा बोले गए आवाजों को Electronic Signal में बदल देता है। ज्यादातर इसका उपयोग Film Industry, Public Speech, Seminar या Presentation और Politician Speech में किया जाता है।

इसके लिए Microphone में आवाज के रूप में दिया जाता है। तब माइक्रोफोन इनपुट को Accept करके बहुत सारे लोगों तक Digital Form में सुनाई देता है। यदि हम चाहे तो इस Digital Sound को Digital Way में मेमोरी या कंप्यूटर में स्टोर करके रख सकते हैं।

9. Touchpad

Touchpad एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसे Glide Pad, Glide point, Pressure Sensitive Tablet या Trackpad भी कहा जाता है।

 यह Users को अपनी उंगली के द्वारा Cursor को कंप्यूटर में कहीं भी ले जाने में मदद करता है। इसका उपयोग बाहरी माउस के स्थान पर किया जा सकता है। यह उंगलियों के Movement और उनके द्वारा पड़ने वाले Pressure के हिसाब से काम करता है।

10. Stylus

Stylus एक गोल रबड़ के टुकड़े के साथ एक पेन के आकार का डिवाइस है। जो Touch Screen Devices पर आसानी से चलता है। इस डिवाइस का उपयोग फ़ोन या टैबलेट पर Navigate करने के लिए किया जाता है।

इसे टच स्क्रीन की सतह पर रख कर इस्तेमाल किया जाता है। जैसे हम अपनी उंगलियों का इस्तेमाल टच स्क्रीन पर करते हैं। Stylus कंप्यूटर माउस की तरह स्क्रीन पर Items को चुनने, उन्हें खोलने और बंद करने का काम कर सकता है।

11. Touch Screen

Touch Screen एक डिस्प्ले डिवाइस है। जो यूजर्स को अपनी उंगलियों या Stylus की मदद से कंप्यूटर के साथ Interact करने में मदद करता है। टच स्क्रीन का उपयोग विभिन्न प्रकार के Devices पर किया जाता है। जैसे कि कंप्यूटर और लैपटॉप डिस्प्ले, स्मार्टफोन, टैबलेट, कैश रजिस्टर इत्यादि।

इसका उपयोग विभिन्न जगहों पर किया जाता है। जैसे कि ATM, आर्केड खेल, ऑल इन वन कंप्यूटर, Car GPS, कैमरा, Car Stereo, कैश रजिस्टर, डिजिटल कंप्यूटर, Ebook, फैक्ट्री मशीन, फिटनेस मशीन, गैस स्टेशन, हैंडहेल्ड गेम कंसोल, टिकट मशीन, Signature Pads इत्यादि।

12. Camera

Camera

Digital Camera एक हार्डवेयर डिवाइस है। जो तस्वीरों को लेता है और उन तस्वीरों को मेमोरी कार्ड में Data के रूप में स्टोर करके रखता है। कई डिजिटल कैमरे तस्वीरें लेने के साथ-साथ वीडियो रिकॉर्ड भी करते हैं।

डिजिटल कैमरा को हम इनपुट और आउटपुट डिवाइस दोनों मान सकते हैं क्योंकि यह तस्वीर ले भी सकता है और आपके कंप्यूटर पर भेज भी सकता है। यह एक पोर्टेबल डिवाइस भी है। इसे हम आसानी से अपनी जेब में रख कर कहीं भी ले जा सकते हैं।

13. Webcam

Webcam एक प्रकार का कैमरा है जो कंप्यूटर से कनेक्ट होता है यह एक ही जगह पर रह कर फोटोस या वीडियो को कैप्चर करता है आजकल अधिकांश वेबकैम लैपटॉप में डिस्प्ले मैं ही होते हैं या कंप्यूटर पर यूएसबी या फायर वायर वोट से जुड़े होते हैं

यह कैमरा सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं जिन्हें कंप्यूटर में Install करने की जरूरत होती है। वेबकैम वास्तविक समय में इसकी वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित करने में मदद करता है।

14. Paddle

Paddle एक साधारण इनपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग बड़े पैमाने पर गेम्स खेलने में किया जाता है। यह एक पहिए के जैसा होता है जिसे हाथ से पकड़ा जाता है और इसका उपयोग Volume घटाने और बढ़ाने में किया जाता है। इसका उपयोग Joystick से भी बड़े पैमाने पर होता है।

15. Light Gun

Light Gun एक Pointing Input Device है। जिसे कंप्यूटर पर वीडियो गेम या आर्केड गेम में निशाना लगाकर शूट करने के लिए किया जाता है। Light Gun का प्रयोग पहली बार MIT WhirlWind Computer  पर किया गया था।

16. Remote

Remote विभिन्न प्रकार के कामकाज को नियंत्रित करने के लिए डिजाइन किया गया एक प्रकार का हार्डवेयर डिवाइस है।

उदाहरण के लिए एक टीवी रिमोट का उपयोग चैनल बदलने, आवाज घटाने और बढ़ाने में किया जाता है।

पहले Wireless टीवी रिमोट का आविष्कार Zenith के Dr. Robert Adler ने 1956 में किया था। यह किसी भी डिवाइस से Communicate करने के लिए Electro magnetics Waves  भेजता है।

17. VR

VR का पूरा नाम Virtual Reality है। यह Artificial या Virtual Environment है जो कंप्यूटर द्वारा बनाया जाता है।

एक व्यक्ति कुछ Input Devices जैसे Headsets, Gloves, Headphones इत्यादि का प्रयोग करके Virtual चीजों के साथ एक Artificial Environment बना सकता है।

उदाहरण के लिए वह बिना कुछ किए खुद को समुद्र तट पर चलते हुए, फुटबॉल मैच खेलते हुए और आकाश में चलते हुए पा सकता है।

18. Bar Code Reader

Barcode Reader जिसे Barcode Scanner के रूप में भी जाना जाता है एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग Barcode पढ़ने के लिए किया जाता है। बारकोड डार्क और लाइट लाइन के रूप में लिखे गए डेटा होते हैं।

बारकोड रीडर लाइट का उपयोग करके बारकोड इमेज को स्कैन करता है और फिर संकेतों को डिकोड किया जाता है।

19. QR Code Reader

QR Code Reader जिसे QR Code Scanner के नाम से भी जाना जाता है। एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग QR Code को पढ़ने के लिए किया जाता है।

QR Code कंप्यूटर के द्वारा बनाए गए Pattern होते हैं जो डाटा को स्टोर करके रखते हैं। इन्हें अलग से जानकारी स्टोर करने के लिए डेटाबेस की जरूरत नहीं होती है। QR Code Reader कार्यक्षमता में लगभग Barcode Reader के ही समान होते है।

20. Magnetic Ink Character Reader

MICR कंप्यूटर इनपुट डिवाइस को Magnetic Ink द्वारा लिखे गए Text को पढ़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बैंकों में बड़े पैमाने पर चेक और अन्य संगठनों को चलाने के लिए उपयोग किया जाता है जहां सुरक्षा की जरूरत होती है।

 यह सौ प्रतिशत सटीकता के साथ एक मिनट में तीन सौ बार जांच कर सकता है। एक चेक में जो भी Details होते हैं वह Magnetic Ink द्वारा लिखे गए होते हैं।

21. Optical Character Reader

OCR कंप्यूटर इनपुट डिवाइस को हाथ के द्वारा लिखे गए Text की Images को Digital Text में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। Documents और किताबो को Electronic Files में बदलने के लिए Office और Library में इसका उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है।

यह Scanner का उपयोग करके Document के Physical Form को कॉपी करता है। जरूरत पड़ने पर Converted Documents को Edit किया जा सकता है।

22. Steering wheel

इसका उपयोग रेसिंग वीडियो गेम जैसे कार रेसिंग में कार चलाने के लिए एक इनपुट डिवाइस के रूप में किया जाता है।

यहां वास्तविक Steering wheel के जैसे बाएं और दाएं मुड़ सकता है। इस प्रकार यह रेसिंग गेम को अत्यधिक मनोरंजक बनाता है।

23. Gesture Recognition Devices

यह डिवाइस आपके द्वारा किए गए इशारों को इनपुट के रूप में लेता है।

ऐसे कई Devices है जो इशारों से काम करते हैं। यह सुविधा कुछ स्मार्टफोन और टेबलेट में भी उपलब्ध है जहां आप कुछ कार्य कर सकते हैं। जैसे कि Swapping, Preaching और उंगली के इशारे का उपयोग करके Pictures लेना इत्यादि।

24. Biometric Devices

Biometric एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान उसके Physical Features जैसे उंगलियों के निशान, आंखों के कॉर्निया और चेहरे के आकार के माध्यम से की जाती है।

यह प्रक्रिया Biometric Device का उपयोग करके किया जाता है।

25. Desktop Image Scanner

यह डिवाइस है यह Optical technology का उपयोग करके फोटो या Text को कंप्यूटर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजता है।

आशा है Computer Imput Devices की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

Computer Imput Devices से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.