समय, दूरी और चाल |परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण

इस पेज पर आप गणित विषय के महत्वपूर्ण अध्याय समय, दूरी और चाल की परिभाषा, सूत्र और उदाहरण को पढ़ेंगे।

पिछली पोस्ट में हम गणित विषय के महत्वपूर्ण अध्याय समय और कार्य की परिभाषा, सूत्र, Tricks, और उदाहरण की जानकारी शेयर कर चुके है यदि आपने वह अभी नहीं पढ़ी है तो उसे जरूर पढ़े।

चलिए अभी समय, दूरी और चाल से संबंधित जानकारी को पढ़कर समझते है।

समय, दूरी और चाल

सबसे पहले हम चाल, समय और दूरी की परिभाषा को समझेंगे फिर नींचे इनसे सम्बन्धित सूत्रों को देखेंगे। सूत्रों को समझने के बाद हम नीचे समय चाल और दूरी से सम्बंधित प्रश्न उत्तर को हल करना सीखेंगे।

चाल

किसी व्यक्ति/यातायात के साधन द्वारा इकाई समय में चली गई दूरी, चाल कहलाती हैं।

चाल का सूत्र : चाल = दूरी / समय

चाल का मात्रक मीटर/सेंटीमीटर अथवा किलोमीटर/घण्टा होता हैं।

यदि चाल मीटर/सेंटीमीटर में हैं, तो किलोमीटर/घण्टा = 18/5 × मीटर/सेंटीमीटर

यदि चाल किलोमीटर/घण्टा में हैं, तो मीटर/सेंटीमीटर = 5/18 × किलोमीटर/घण्टा

दूरी

किसी व्यक्ति/यातायात के साधन द्वारा स्थान परिवर्तन को तय की गई दूरी कहा जाता हैं।

दूरी का सूत्र : दूरी = चाल × समय

समय

किसी व्यक्ति/यातायात के साधन द्वारा इकाई चाल से चली गई दूरी, उसके समय को निर्धारित करती हैं।

समय का सूत्र : समय = दूरी / चाल

सापेक्ष चाल

यदि दो वस्तुएं क्रमशः a किलोमीटर/घण्टा व b किलोमीटर/घण्टा की चाल से चल रही हैं, तब

दोनों विपरीत दिशा में हो, तो सापेक्ष चाल = (a + b) किलोमीटर/घण्टा

दोनों समान दिशा में हो, तो सापेक्ष चाल = (a – b) किलोमीटर/घण्टा

रेलगाड़ी और प्लेटफॉर्म

जब कोई रेलगाड़ी किसी लम्बी वस्तु/स्थान (प्लेटफार्म/पुल/दूसरी रेलगाड़ी) को पार करती हैं, तो रेलगाड़ी को अपनी लम्बाई के साथ-साथ उस वस्तु की लम्बाई के बराबर अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ती हैं,

अर्थात कुल दूरी = रेल की लम्बाई + प्लेटफॉर्म/पुल की लम्बाई

समय, दूरी और चाल से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

  • चाल को किलोमीटर/घण्टा से मीटर/सेकेण्ड में बदलने के लिए 5/18 से गुणा तथा चाल को मीटर/सेकेंड से किलोमीटर/घण्टा में बदलने के लिए 18/5 से गुणा करते हैं।
  • औसत चाल = (कुल चली गई दूरी) / (कुल लगा समय)
  • यदि कोई वस्तु निश्चित दूरी को x किलोमीटर/घण्टा तथा पुनः उसी दूरी को y किलोमीटर/घण्टा की चाल से तय करती हैं, तो पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल = (2 × x × y) / (x + y) किलोमीटर/घण्टा होगी।
  • यदि दो वस्तु एक ही दिशा में a किलोमीटर/घण्टा तथा b किलोमीटर/घण्टा की चाल से गति कर रही हैं, जिनका गति प्रारम्भ करने का स्थान तथा समय समान हैं, तो उनकी सापेक्ष चाल (a – b) किलोमीटर/घण्टा होगी।
  • यदि दो वस्तु विपरीत दिशा में a किलोमीटर/घण्टा तथा b किलोमीटर/घण्टा की चाल से गति कर रही हैं, जिनका गति प्रारम्भ करने का स्थान व समय समान हैं, तो उनकी सापेक्षिक चाल (a + b) किलोमीटर/घण्टा होगी।
  • यदि A तथा B चलो में अनुपात a : b हो तो एक ही दूरी तय करने में इनके द्वारा लिया गया समय का अनुपात b : a होगा।
  • जब एक व्यक्ति A से B तक x किलोमीटर/घण्टे की चाल से जाता हैं तथा t1 समय देर से पहुँचता हैं तथा जब वह y किलोमीटर/घण्टे की चाल से चलता हैं, तो t2 समय पहले पहुँच जाता हैं, तो

A तथा B के बीच की दूरी = (चालों का गुणनफल) × (समयान्तर) / (चालों में अंतर)

  • (X × Y) × (T1 + T2) / (Y – X) किलोमीटर।

चाल, समय और दूरी के सवाल

Q.1 एक व्यक्ति 48 किलोमीटर/घण्टा की गति से कोई यात्रा 3 घण्टे में तय करता हैं तो कुल दूरी क्या है?
A. 122
B. 133
C. 144
D. 155

हल:- प्रश्नानुसार,
दूरी = चाल × समय
दूरी = 48 × 3
दूरी = 144
दूरी =144

Ans. 144

Q.2 एक बस 125 किलोमीटर/घण्टा की दूरी 5/3 घण्टे में तय करती हैं बताइए उसकी चाल कितनी है?
A. 60
B. 75
C. 85
D. 90

हल:- प्रश्नानुसार,
चाल = दूरी / समय
चाल = (125)/ (5/3)
चाल = (125 × 3)/5
चाल = 75

Ans. 75

Q.3 60 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलती हुई एक गाड़ी 1440 किलोमीटर की दूरी 16 घण्टे में तय करती हैं, उसी गति से 480 किलोमीटर की दूरी को कितने समय मे तय करेगी?
A. 48/9
B. 24/5
C. 34/3
D. 57/6

हल:- प्रश्नानुसार,
D1/T1 = D2/T2
1440/16 = 480/T2
T2 × 1440 = 480 × 16
T2 = (480 × 16)/1440
T2 = 48/9

Ans. 48/9

Q.4 एक व्यक्ति 77/5 किलोमीटर, 9/2 घण्टे में जाता हैं तो 67/11 घण्टे में वह कितनी दूरी तय करेगा?
A. 240/65
B. 378/24
C. 938/45
D. 1240/87

हल:- प्रश्नानुसार,
D1/T1 = D2/T2
(77/5) / (9/2) = D2 / (67/11)
(77/5) ×  (2/9) = D2 × (11/67)
D2 = (77 × 2 × 67) / (5 × 9 × 11)
D2 = 938/45

Ans. 938/45

Q.5 एक साइकिल 4 घण्टे में 14 किलोमीटर/घण्टे की गति से 56 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं, उतने ही समय मे वह अपनी गति 7 किलोमीटर/घण्टा बढ़ा दे तो वह कितनी दूरी तय करेगी?
A. 80
B. 84
C. 96
D. 104

हल:- प्रश्नानुसार,
D1/S1 = D2/S2
56/14 = D2/(14+7)
56/14 = D2/21
(56 × 21)/14 = D2
D2 = 84

Ans. 84

Q.6 एक व्यक्ति A से B तक कि दूरी को कार के द्वारा 45 किलोमीटर/घण्टे की गति से तय करता हैं जिसमें 9 घण्टा का समय लगता हैं, उतनी ही दूरी को वह 36 किलोमीटर/घण्टे में कितने समय मे पूरी करेगा?
A. 24/7
B. 29/3
C. 49/4
D. 5713

हल:- प्रश्नानुसार,
S1 × T1 = S2 × T2
(45 × 9) = (36 × T2)
(49 × 9)/36 = T2
T2 =49/4

Ans. 49/4

Q.7 एक बस A से B तक 30 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा B से A तक 20 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलती हैं, यदि A से B और B से C तक कि दूरी 50 किलोमीटर हो तो बस की औसत चाल कितनी हैं?
A. 20
B. 22
C. 24
D. 28

हल:- प्रश्नानुसार,
औसत चाल = (2 × x × y) / (x + y)
औसत चाल = (2 × 30 × 20) / (30 + 20)
औसत चाल = (2 × 30 × 20) / 50
औसत चाल = 120 / 5
औसत चाल = 24

Ans. 24

Q.8 मोहन A से B तक 10 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा B से C तक 15 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा C से D तक 25 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलता हैं तो बताइए उसकी औसत चाल क्या है?
A. 230/65
B. 450/31
C. 240/23
D. 320/25

हल:- प्रश्नानुसार,
औसत = (3 × x ×y × z) / (xy + yz + zx)
औसत = (3 × 10 × 15 × 25) / (10× 15 + 15 × 25 + 25  10)
औसत = (3 × 10 × 15 × 25) / (150 + 375 + 250)
औसत = (30 × 375) / 775
औसत = 450 / 31

Ans. 450 / 31

Q.9 एक व्यक्ति 10 किलोमीटर की दूरी 5 किलोमीटर/घण्टे की गति से, 12 किलोमीटर की दूरी 4 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा 15 किलोमीटर की दूरी 3 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलता हैं तो पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल बताइए?
A. 6.9
B. 5.7
C. 3.7
D. 4.8

हल:- प्रश्नानुसार,
प्रश्ननानुसार,
10 किलोमीटर = 5 किलोमीटर/घण्टा
10/5 = 2
12 किलोमीटर = 4 किलोमीटर/घण्टा
12/4 = 3
15 किलोमीटर = 3 किलोमीटर/घण्टा
15/3 = 5
कुल दूरी = (10 + 12 + 15) = 37
कुल समय = (2 + 3 + 5) = 10
औसत = (कुल दूरी) / (कुल समय)
औसत = 37/10

Ans. 3.7

Q.10 एक छात्र अपनी वास्तविक गति के 7/6 गति से चलकर अपने स्कूल 26 मिनिट पहले पहुँचता हैं तो वास्तविक समय कितना लगेगा?
A. 2 घण्टे 4 मिनिट
B. 3 घण्टे 2 मिनिट
C. 1 घण्टे 2 मिनिट
D. 4 घण्टे 6 मिनिट

हल:- प्रश्नानुसार,
7/6 की गति से जाता हैं 26 मिनिट में
26 × 7 = 182
7 – 6 = 1
= 182/1
= 182/60

Ans. 3 घण्टे 2 मिनिट।

जरूर पढ़े:-

Q.11 एक बस 40 किलोमीटर/घण्टे की गति से एक शहर से दूसरे शहर जाती हैं, तब वह 10 मिनिट देरी से पहुँचती हैं लेकिन जब 50 किलोमीटर की गति से जाती हैं, तब 5 मिनिट पहले पहुँच जाती हैं तो बताइए ?
A. 40 किलोमीटर
B. 30 किलोमीटर
C. 50 किलोमीटर
D. 70 किलोमीटर

  1. उन दोनों स्थान के बीच की दूरी क्या हैं।
  2. वास्तविक समय क्या हैं।
  3. वास्तविक गति क्या हैं।

दूरी = [(S1 × S2) / (S1 – S2)] × (T1 + T2) / 60

हल:- प्रश्नानुसार,
[(40 × 50) / (50 – 40)] × (10 + 5) / 60
= (2000 / 10) × (15 / 60)
= 200 × 1/4
= 50 किलोमीटर

1. उन दोनों स्थान के बीच की दूरी क्या हैं?
Ans. 50 किलोमीटर

2. वास्तविक समय क्या हैं?
Ans. 13/12

3. वास्तविक गति क्या हैं?
Ans. 600/13

Q.12 एक लड़का जब 20 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलता हैं तब एक स्थान पर 5 मिनिट पहले पहुंच जाता हैं लेकिन जब 30 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलता हैं, तब 11 मिनिट पहले पहुँच जाता हैं, उस स्थान की दूरी क्या हैं?
A. 3 किलोमीटर/घण्टा
B. 6 किलोमीटर/घण्टा
C. 8 किलोमीटर/घण्टा
D. 11 किलोमीटर/घण्टा

हल:- प्रश्नानुसार,
दूरी = [(S1 × S2) / (S1 – S2)] × (T1 – T2) / 60
= (30 × 20) / 10 × [(11 – 5) / 60]
= 600 × 6 / 10 × 60

Ans. 6 किलोमीटर/घण्टा

Q.13 एक साइकिल सवाल एक निश्चित दूरी का आधा हिस्सा 6 किलोमीटर/घण्टे की गति से और बचा हुआ आधा हिस्सा 5 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलकर कुल 11 घण्टे का समय लेता है दूरी ज्ञात कीजिए?
A. 10
B. 20
C. 30
D. 40

हल:- प्रश्नानुसार,
x/6 + x/5 = 11
(5x + 6x) / 30 = 11
11x/30 = 11
x = 30

Ans. 30

Q.14 A और B की गति का अनुपात 5 : 4 हैं यदि किसी दूरी को तय करने में B, A से 2 घण्टे अधिक समय लेता हैं, तो बताइए दोनों वह दूरी कितने समय मे तय करेंगे?
A. 3 घण्टे, 10 घण्टे
B. 5 घण्टे, 7 घण्टे
C. 8 घण्टे, 10 घण्टे
D. 2 घण्टे, 5 घण्टे

हल:- प्रश्नानुसार,
A : B
गति = 5 : 4
समय = 4 : 5
1 = 2 घण्टे
4 × 2 = 8 घण्टे
5 × 2 = 10 घण्टे

Ans. 8 घण्टे, 10 घण्टे।

Q.15 एक चोर एक दुकान से सुबह 7 बजे चोरी करता हैं, और चोरी करने के बाद वह 60 किलोमीटर/घण्टे की गति से वहाँ से भागता हैं 10 बजे पुलिस को चोरी का पता लगा और पुलिस ने उसका पीछा 80 किलोमीटर/घण्टे की रफ्तार से किया बताइए चोर कितने समय में पकड़ लिया जाएगा?
A. 7
B. 9
C. 11
D. 13

  1. कितने समय बाद चोर को पकड़ लिया जाएगा?
  2. कितने बजे चोर पकड़ा  जाएगा?
  3. चोरी होने वाले स्थान से चोर कितनी दूरी पर पकड़ा जाएगा?
  4. पुलिस थाने से चोर कितनी दूरी पर पकड़ा जाएगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
समय = S1 / (S2 – S1) × T
= [60 / (80 – 60)] × (10 – 7)
= (60 × 3) / 20
= 9 घण्टा

1. कितने समय बाद चोर को पकड़ लिया जाएगा?
Ans. 9 घण्टे बाद चोर पकड़ लिया जाएगा।

2. कितने बजे चोर पकड़ा  जाएगा?

हल:- 10 घण्टे + 7 घण्टे = 19 घण्टे
Ans. शाम 7 बजे चोर पकड़ लिया जाएगा।

3. चोरी होने वाले स्थान से चोर कितनी दूरी पर पकड़ा जाएगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
D = S × T
D = 60 × 9

Ans. 540 किलोमीटर।

4. पुलिस थाने से चोर कितनी दूरी पर पकड़ा जाएगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
D = S × T
D = 80 × 9
D = 720

Ans. 720 किलोमीटर।

Q.16 यदि एक साइकिल का पहिया 5.5 किलोमीटर चलने में 2500 चक्कर पूरा करता हैं तो पहिए का व्यास कितना हैं?
A. 50
B. 60
C. 70
D. 80

हल:- प्रश्नानुसार,
दूरी = परिधि × चक्कर
5.5 = 2πr × 2500
2πr = (5.5 × 100000) / 2500
2πr = 550000/2500
2 × 22/7 × r = 220
r = (220 × 7) / (2 × 22)
r = 35 सेंटीमीटर
D = 2r
D = 35 × 2
D = 70

Ans. 70 सेंटीमीटर

Q.17 एक साइकिल के पहिए की त्रिज्या 35 सेंटीमीटर हैं साइकिल 16.5 किलोमीटर की गति से चल रही हैं, साइकिल का पहिया कितने चक्कर लगाएगा?
A. 120
B. 125
C. 130
D. 135

हल:- प्रश्नानुसार,
16.5 × 100000
= 1650000
दूरी = परिधि × चक्कर
1650000 = 2πr × चक्कर
1650000 = 2 × 22/7 × 35 × चक्कर
1650000 = 220 × चक्कर
1650000 / 220 = चक्कर
चक्कर = 125

Ans. 125

Q.18 तीन व्यक्ति 480 मीटर परिधि वाले वृत्ताकार खेत के चारों और क्रमशः 48 मीटर/मिनिट, 60 मीटर/मिनिट और 80 मीटर/मिनिट की गति से चलते हैं बताइए वे पुनः एक साथ कब मिलेगे?
A. 2 घण्टे बाद
B. 4 घण्टे पहले
C. 2 घण्टे पहले
D. 4 घण्टे बाद

हल:- प्रश्नानुसार,
T1 = 480/48
= 10 मिनिट
T2 = 480/60
= 8 मिनिट
T3 = 480/80
= 6 मिनिट
10, 8, 6 का LCM 120 होगा।

Ans. 2 घण्टे बाद

ऊपर आपने समय, दूरी और चाल के महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करना सीखा नीचे कुछ प्रश्न दिए गए हैं जिसकी प्रैक्टिस आप कीजिए और परीक्षा में सही उत्तर को टिक कीजिए।

1. दो धावक 770 मीटर घेरे के वृताकार रास्ते पर क्रमशः 35 मिनिट और 55 मिनिट की गति से एक स्थान से एक दिशा में चलना प्रारम्भ करते हैं, वे पुनः एक साथ कब मिलेंगे?

Ans. 154 मिनिट बाद

2. एक गाड़ी का पहिया जिसका व्यास 28 सेंटीमीटर हैं, 1 मीटर में 100 चक्कर लगाता हैं, गाड़ी की गति मीटर/सेकेण्ड में बताइए?

Ans. 88 मीटर/सेकेण्ड

3. एक व्रत के पहिए की त्रिज्या 35 सेंटीमीटर हैं, यदि यह एक मिनिट में 500 चक्कर लगाए तो इसकी गति मिनिट में बताइए?

Ans. 100 मिनिट

4. किसी यात्रा का आधा भाग 21 किलोमीटर/घण्टा और शेष आधा भाग 24 किलोमीटर/घण्टा की गति से चलकर कुल 10 घण्टे में तय किया जाता हैं बताइए यात्रा की कुल दूरी क्या हैं?

Ans. 112

5. एक साइकिल का पहिया 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5000 चक्कर लगाता हैं, पहिए का व्यास कितना हैं?

Ans. 70 सेंटीमीटर

6. एक छात्र जब 5 किलोमीटर/घण्टे की गति से विघालय जाता हैं, तब वह 6 मिनिट देरी से पहुँचता हैं लेकिन जब 3 किलोमीटर/घण्टे की गति से जाता हैं, तब वह 16 मिनिट देरी से पहुँचता हैं, घर से विघालय की दूरी बताइए?

Ans. 5/4

7. एक मोटर का पहिया 1000 बार घूमने पर 440  मीटर की दूरी तय करता हैं बताइए उस पहिए का व्यास कितने मीटर हैं?

Ans. 14 मीटर

8. एक मालुती कि चोरी शाम 5 बजे हुई चोर ने कार को 60 किलोमीटर/घण्टे की गति से भागा कर ले गया और चोरी का पता शाम 6 बजकर 20 मिनिट पर चलता हैं, तथा पुलिस ने उसका पीछा 80 किलोमीटर/घण्टे की रफ्तार से किया बताइए चोर कितने बजे पकड़ा गया?

Ans. 10 बजकर 20 मिनिट पर।

9. 55 किलोमीटर/घण्टा की गति से चलते हुए कोई गाड़ी कितने मिनिट में 143 मिनिट की दूरी तय करेगा?

Ans. 2 घण्टे 36 मिनिट।

10. एक गाड़ी 2500 मीटर 2 मिनिट में जाती हैं, उसकी गति किलोमीटर/घण्टे में बताइए?

Ans. 75 किलोमीटर/घण्टा।

11. एक छात्र 6 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलते हुए अपने घर से स्कूल 40 मिनिट में पहुँचता हैं, बताइए दूरी क्या है?

Ans. 4 किलोमीटर।

12. एक व्यक्ति जब एक स्थान से जाता हैं, तो वह अपने सामान्य गति के 40% कम गति उपयोग करता हैं तो उस स्थान पर वह 36 मिनिट देरी से पहुँचता हैं वास्तविक समय बताइए?

Ans. 54 मिनिट

13. एक आदमी एक निश्चित दूरी को 4 घण्टे में 54 किलोमीटर/घण्टे में तय करता हैं यदि वह उस दूरी को 3 घण्टे में ही तय करना चाहता हैं तो उसे कार की गति को कितने समय मे तय करेगा?

Ans. 18 किलोमीटर/घण्टे

14. एक लड़का 1 घण्टा 20 मिनिट में 10 किलोमीटर पैदल चलता हैं, तो 6 घण्टे में वह कितना पैदल चलेगा?

Ans. 45 किलोमीटर

15. एक गाड़ी दिए गए समय में 500 किलोमीटर की दूरी 60 किलोमीटर/घण्टे की गति से तय की जाती हैं, उतने ही समय में 750 किलोमीटर की दूरी कितने समय मे तय की जाएगी?

Ans. 90

16. एक मोटर साइकिल स्थान A से B तक 20 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा B से C तक 25 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा C से D तक 15 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा D से E 10 किलोमीटर/घण्टे की गति से यात्रा करती हैं, पूरी यात्रा में औसत गति बताइए?

Ans. 1200/77

17. एक नाव एक स्थान से दूसरे स्थान तक 6 किलोमीटर/घण्टे की गति से जाती हैं तथा पुनः उसी स्थान पर 8 किलोमीटर/घण्टे की गति से यात्रा करती हैं, तो बताइए आने जाने में उसकी औसत चाल कितनी होगी?

Ans.48/7

18. एक बस A से B तक 12 किलोमीटर/घण्टे की गति से तथा B से A तक 15 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलती हैं बताइए औसत क्या हैं?

Ans. 40/3

19. एक कार 4 समान दूरियों को 20 किलोमीटर/घण्टे, 30 किलोमीटर/घण्टे, 40 किलोमीटर/घण्टे, 60 किलोमीटर/घण्टे की गति से चलती हैं औसत चाल बताइए?

Ans. 32 किलोमीटर/घण्टा

20. एक बस 20 किलोमीटर की दूरी 10 किलोमीटर/घण्टे की गति से अगले 30 किलोमीटर की दूरी 20 किलोमीटर/घण्टे की गति से अगले 50 किलोमीटर की दूरी 40 किलोमीटर/घण्टे की गति से और अंतिम 10 किलोमीटर की दूरी 60 किलोमीटर/घण्टा की गति से तय करती हैं तो पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल बताइए?

Ans. 22 किलोमीटर/घण्टा

22. गोविंद प्रतिदिन अपने घर से सुबह 8 बजे निकलता हैं, तथा समय पर कार्यालय पहुँचने हेतु निश्चित गति पर यात्रा करता हैं एक दिन वह सामान्य गति के 4/5 गति से यात्रा करता हैं, और 22.50 मीटर की दूरी से पहुँचता हैं, समान्यतः गोविंदा को कार्यालय पहुँचने में कितना समय लगेगा?

Ans. 1 घण्टा 30 मिनिट

Q.23 एक चोर एक दुकान से सुबह 7 बजे चोरी करता हैं, और चोरी करने के बाद वह 60 किलोमीटर/घण्टे की गति से वहाँ से भागता हैं 10 बजे पुलिस को चोरी का पता लगा और पुलिस ने उसका पीछा 80 किलोमीटर/घण्टे की रफ्तार से किया बताइए चोर कितने समय में पकड़ लिया जाएगा?

Ans. 9 घण्टा

24. एक नाव नदी के किनारें से 15 किलोमीटर की दूरी पर छेद हो गया परंतु फिर भी अधिकतम 18 मीटर की अवधि तक वह नाव 10 किलोमीटर/घण्टे की तेजी से किनारे की ओर यात्रा कर सकती हैं, किनारे से भेजी जाने वाली दूसरी नाव को उस जहाज तक पहुँचने के बाद यात्री को बचाने में 6 मिनिट का समय लगता हैं, नाव पर उपलब्ध सभी लोगों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए बचाव नाव को न्यूनतम क्या गति रखनी चाहिए?

Ans. 60 किलोमीटर/घण्टा

जरूर देखें:-

आशा है HTIPS की यह पोस्ट समय, दूरी और चाल आपको पसंद आएगी और इस पोस्ट को पढ़कर आप समय, दूरी और चाल के प्रश्न हल करना सीख पाएंगे।

यदि आपके मस्तिष्क में गणित के इस अध्याय समय, दूरी और चाल से सम्बंधित कोई भी प्रश्न है तो Comments में पूँछे।

10 thoughts on “समय, दूरी और चाल |परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण”

  1. व्यक्ति ने कुछ दूरी एक निश्चित एक व्यक्ति ने कुछ दूरी एक निजी चाल से तय की.यदि उसकी चाल 3 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक होती तो उसे 40 मिनट कम लगते.यदि उसकी चाल 2 किलोमीटर प्रति घंटा काम होती कोमा तो उसे 40 मिनट अधिक लगते.यह दूरी कितनी है

    Reply
  2. यदि रवि अपनी चाल 4km/h बढ़ा देता है तो वह आफिस 40 मिनट जल्दी पहुंचता है। यदि वह चाल 4km/h घटा देता है तो 40 मिनट लेट हो जाता है। उसके घर से आफिस के बीच की दूरी बताइए।

    Reply
    • एक रेलगाड़ी एक समान चाल से 360 km की दूरी तय करती है। यदि यह चाल 5 km/h अधिक होती तो वह उसी यात्रा में घंटा कम समय लेती। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।

      Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.