Site icon HTIPS

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है उदाहरण सहित समझे

computer hardware in hindi

मुख्य रूप से कंप्यूटर में दो Components हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होते हैं और इस पेज पर आप हार्डवेयर की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है

हार्डवेयर कंप्यूटर का वह भाग होता है जिसे हम देख और छू सकते हैं यह कंप्यूटर का Physical Component होता है। इस Component में Circuit Board, IC, Diode और दूसरे Electronic Components होते हैं।

हार्डवेयर को HW भी कहा जाता है।

कंप्यूटर हार्डवेयर के उदाहरण

कंप्यूटर हार्डवेयर के Components को आंतरिक और बाहरी भाग के रूप में बांटा जा सकता है।

कंप्यूटर हार्डवेयर के आंतरिक कंपोनेंट्स

आंतरिक कंपोनेंट वह है जो कंप्यूटर के अंदर स्थापित होते हैं जैसे Motherboard, CPU, RAM, Processor इत्यादि।

1.Motherboard

Motherboard को बोलचाल की भाषा में मोबो के रूप में जाना जाता है।

यह कंप्यूटर में मौजूद Main Printed Circuit Board है जो कंप्यूटर के अलग-अलग Components को आपस में जोड़ता है।

इसे कंप्यूटर सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है।

अक्सर मदरबोर्ड को कंप्यूटर की रीड की हड्डी माना जाता है।

2. RAM

RAM का पूरा नाम Random access memory है। यह कंप्यूटर के अंदर का Physical Hardware है जो अस्थाई रूप से डाटा स्टोर करता है। इसे Primary memory और Main memory भी कहते हैं।

यह आमतौर पर मदरबोर्ड के Memory Slot में पाया जाता है। यह मेमोरी CPU का भाग होती है जिस कारण इसके डाटा को Direct access किया जा सकता है।

3. Hard disk drive

Hard disk drive एक स्टोरेज डिवाइस है जो बड़ी मात्रा में डाटा को स्टोर करने के लिए सक्षम होता है। इसका उपयोग कंप्यूटर पर डाटा को स्थाई रूप से स्टोर करने, पोर्टेबल करने और बैकअप एवं Restore करने के लिए किया जाता है।

यह कंप्यूटर के Internal भाग में मदरबोर्ड से जुड़ा होता हैं। कंप्यूटर के Internal भाग के अलावा यह Removable External Hard drive भी होता है जो कंप्यूटर में बाहर से Hard drive USB Connection के द्वारा डिवाइस से जुडा होता है।

4. CPU

CPU का पूरा नाम Central Processing unit है। इसे कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है। इसे Processor, Microprocessor या केवल CPU भी कहा जाता है। 

यह कंप्यूटर में होने वाले सभी कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है यह कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। यह यूजर्स से प्राप्त डाटा और निर्देशों को Process करके उसका परिणाम देता है। CPU की गति को Gigahertz में मापा जाता है।

5. Solid state drive

Solid state drive को संक्षिप्त में SSD भी कहते हैं। यह एक प्रकार का सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जो HDD के समान ही बड़ी मात्रा में डाटा को स्थाई रूप से स्टोर करके रख सकती है।

लेकिन SSD में HDD की तरह कोई भी Mechanical Parts नहीं लगे होते, इनमें डेटा को स्टोर करने के लिए Semiconductor Chip का उपयोग किया जाता है। यह  Hard disk drive की तुलना में अधिक फास्ट होते हैं और साथ ही कम पावर का उपयोग करते हैं।

6. Optical disk drive

Optical disk drive एक ऐसा डिवाइस है जिसे Optical disk से डाटा को Read और Write करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Optical disk पर डेटा पढ़ने लिखने के लिए यह Lazer Light या Electromagnetic तरंगों का उपयोग करता है।

Optical disk drive को सामान्य Optical media Compact disc, DVD और Blu Ray disc के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। Optical disk drive को CD/DVD Drive और BD Drive भी कहा जा सकता है।

7. Card Reader

अधिकांश पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट में Inbuilt memory card reader होते हैं। यह उन्हें मेमोरी कार्ड से डाटा को पढ़ने में सक्षम बनाता है। यह डिजिटल जानकारी को स्टोर करने के लिए उपयोग किया जाता है और यह एक Portable Electronic Storage device है।

किसी भी Microchip को Read करने के लिए कंप्यूटर में Card reader की आवश्यकता होती है। बिना Card reader के किसी भी Microchip को कंप्यूटर मे Read नहीं किया जा सकता है।

8. Power supply

पावर सप्लाई को हम SMPS भी कहते हैं। SMPS हमारे कंप्यूटर को पावर देने का काम करता है। यह कंप्यूटर के अलग-अलग हिस्सों में पावर देता है। जैसे RAM, Motherboard इत्यादि।

किसी भी डिवाइस को चलाने के लिए हमें Digital current मतलब DC की जरूरत होती है लेकिन हमारे घरों में बिजली हमेशा AC के रुप में रहती है। SMPS AC को DC में बदल कर हमारे कंप्यूटर तक उचित मात्रा में बिजली पहुंचाता है।

9. Video Card

वीडियो कार्ड को Graphic Card और Graphic Processing Unit भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का हार्डवेयर भाग होता है जो मदरबोर्ड से जुड़ा होता है। 

वीडियो कार्ड के कारण ही कंप्यूटर में जो भी फोटो, वीडियो या गेम्स होते हैं वह हमें रंगीन दिखाई देते हैं। यदि आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में बाहर से विडियो कार्ड लगाना है तो इसके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप में अलग से Slots दिए जाते हैं जिसमें आप बाहर से वीडियो कार्ड लगा सकते हैं।

कंप्यूटर हार्डवेयर के बहरी कंपोनेंट्स

बाहरी Components कंप्यूटर में बाहर से जुड़े होते हैं जैसे Monitor, Speaker, Keyboard और Mouse इत्यादि।

1. Mouse

Mouse का वास्तविक नाम Pointing Device है। इसका उपयोग मुख्यतः कंप्यूटर स्क्रीन पर Items को चुनने, उनकी तरफ जाने, उन्हें खोलने या बंद करने के लिए किया जाता है।

Mouse के द्वारा यूजर कंप्यूटर को Instructions देता है और इसके द्वारा यूजर कंप्यूटर में कहीं भी पहुंच सकता है। माउस में दो या तीन बटन होते हैं। आजकल Desktop Computer में ज्यादातर USB Port वाले Optical Mouse का प्रयोग किया जा रहा है जिसे हम आसानी से हाथ में पकड़ सकते हैं।

2. Keyboard

Keyboard एक इनपुट डिवाइस है जिसकी सहायता से हम कंप्यूटर को Instructions देते हैं। इसका मुख्य उपयोग Text लिखने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर Keyboard पर बहुत सारे बटन होते हैं उन्हें दबाने पर वही अक्षर, संख्या या चिन्ह टाइप हो जाते हैं जो उस बटन पर लिखे होते हैं।

 यह Typewriter के जैसे ही होता है लेकिन इसमें Typewriter से अधिक बटन होते हैं। कीबोर्ड से पहले कंप्यूटर में डाटा और कमांड को दर्ज करने के लिए Paper tape और Punch Card का उपयोग किया जाता था।

3. Monitor

Monitor एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसका उपयोग Video card के माध्यम से कंप्यूटर के द्वारा उत्पन्न वीडियो और Graphics को देखने के लिए किया जाता है। इसे Visual display unit भी कहा जाता है।

Monitor में Dot peach का उपयोग होता है। Dot peach पर जितने कम नंबर होते हैं स्क्रीन पर उभरने वाली छवि साफ और गहरी दिखाई देगी। पुराने समय में Monitors भारी हुआ करते थे और Cathode Ray tube का उपयोग करके बनाए जाते थे लेकिन आजकल वे आमतौर पर LCD तकनीक का उपयोग करके बनाए जाते हैं और यह Monitors हल्के एवं पतले होते हैं।

4. Joystick

इसे आमतौर पर वीडियो गेम को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे कंप्यूटर को Instructions देने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एक Stick के समान होती है इसलिए इसे Joystick कहते हैं।

अब Joystick का प्रयोग के गेम खेलने के साथ-साथ कई जगहों पर होने लगा है। जैसे: मशीन, ट्रेन, Aeroplane, ट्रेन, wheelchair, इत्यादि जगहों पर भी Joystick का प्रयोग होता है।

5. Headphones

Headphone एक हार्डवेयर Output Device है। इसका उपयोग ऑडियो सुनने के लिए किया जाता है। यह अन्य लोगों को परेशान किए बिना किसी भी व्यक्ति को निजी तौर पर संगीत, फिल्म, और अन्य ऑडियो को सुनाता है।

6. External Hard drive

External Hard drive एक बाहरी हार्डवेयर है। इसे Desktop Computer के बाहर USB Cable के द्वारा Pendrive की तरह लगाया जाता है। इसे हम PenDrive की तरह ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनका आकार थोड़ा बड़ा होता है और यह Pen drive की तुलना में ज्यादा डाटा स्टोर कर सकते हैं।

External Hard drive पहले के मुकाबले ज्यादा सस्ती और ज्यादा Capacity वाली हो गई है। कुछ External Hard drive आपके कंप्यूटर से पावर लेकर Operate हो सकते हैं लेकिन ज्यादा स्टोरेज वाले Drive को अलग से पावर की जरूरत पड़ती है।

7. Projector

Projector एक बाहरी हार्डवेयर डिवाइस है जो एक कमरे में ज्यादा मात्रा में लोगों को कंप्यूटर के द्वारा उत्पन्न दृश्यों का अनुभव कराने के लिए उपयोग किया जाता है। यह खाली दीवार, स्क्रीन या किसी और सतह पर चलती छवियों को प्रोजेक्ट कर सकता है।

आधुनिक Digital Projector का उपयोग अक्सर फिल्म देखने के लिए, प्रेजेंटेशन दिखाने या एकसमय में अधिक बच्चो को पढ़ाने में सहायता के लिए उपयोग किया जाता है। यह कंप्यूटर से HDMI port के माध्यम से जुड़ा होता है।

8. Speaker

Speaker एक कंप्यूटर हार्डवेयर इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर से Connect करके संगीत, मूवी और अन्य Audio को सुनने के लिए किया जाता है। यह अलग-अलग गुणों के साथ अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध है।

कुछ विशेष प्रकार के Speakers होते हैं जो सिर्फ कंप्यूटर से Connect किए जा सकते हैं जबकि अन्य Speakers को किसी भी डिवाइस से Connect किया जा सकता है। कंप्यूटर Speakers से निकलने वाले ध्वनि के Signal Computer Sound Card के द्वारा बनाए जाते हैं।

9. Printer

Printer एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर पर स्टोर Electronic Data को कागज पर Text या फोटोस के रूप में Hard Copy बनाता है। आधुनिक प्रिंटर के सबसे सामान्य प्रकार Inject या Lazer तकनीक का प्रयोग करते हैं। यह कंप्यूटर के USB Port के माध्यम से या Wi fi के माध्यम से कंप्यूटर से जुडते हैं।

10. USB flash drive

USB flash drive पोर्टेबल डाटा स्टोरेज डिवाइस है। इसका उपयोग डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। जिसे Pen drive, Thumb drive, Data stick और Kitchen drive के रूप में भी जाना जाता है। यह कंप्यूटर में USB port के माध्यम से जुड़े होते हैं।

11. Desktop Image Scanner

Desktop Image Scanner इनपुट डिवाइस है। यह Optical technology का उपयोग करके फोटो या Text को कंप्यूटर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजता है।

आशा है कंप्यूटर हार्डवेयर की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

कंप्यूटर हार्डवेयर से संबंधित किसी भी अन्य प्रश्न के लिए कमेंट करे।

Exit mobile version