इतिहास के वैकल्पिक प्रश्न-उत्तर

Q.81 मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट किसका आधार बनी?

उत्तर : भारत सरकार अधिनियम, 1919

Q.82 यंग बंगाल आन्दोलन का प्रवर्तक कौन था?

उत्तर : हेनरी विवियन डेरोजियो

Q.83 भगवान् महावीर का प्रथम शिष्य कौन था?

उत्तर : जमालि

Q.84 नयी राजधानी दिल्ली में प्रवेश करते समय वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर किसने बम फेंका था?

उत्तर : रास बिहारी बोस

Q.85 अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था?

उत्तर : जेम्स प्रिंसेप

Q.86 ‘विधवा विवाह’ के प्रबल समर्थक कौन थे?

उत्तर : ईश्वरचन्द्र विद्यासागर

Q.87 चम्पारण में प्रचलित ‘तिनकठिया पद्धति’ का सम्बन्ध किसकी खेती से था?

उत्तर : नील

Q.88 वह प्रथम भारतीय विद्वान् कौन था, जिसने गणित को एक पृथक् विषय के रूप में स्थापित किया?

उत्तर : आर्यभट्ट

Q.89 जैन धर्म के द्वितीय तीर्थंकर अजितनाथ का प्रतीक चिन्ह क्या था?

उत्तर : हाथी

Q.90 ‘सांकेतिक मुद्रा’ का प्रचलन किसने किया था?

उत्तर : मुहम्मद-बिन-तुगलक

1 thought on “इतिहास के वैकल्पिक प्रश्न-उत्तर”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.