मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है इसका इतिहास, घटक और उपयोग

इस पेज पर हम मेनफ्रेम कंप्यूटर की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

पिछले पेज पर हम सुपर कंप्यूटर की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए आज हम मेनफ्रेम कंप्यूटर की समस्त जानकारी को इस आर्टिकल के माध्यम से समझते हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है

मेनफ्रेम कंप्यूटर एक प्रकार के विशाल कंप्यूटर होते है जिसे Bulk Data को Process करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

Mainframe Computer, सुपर कंप्यूटर से बहुत अलग होते हैं क्योकि सुपर कंप्यूटर बहुत ही कठिन काम जैसे : Quantum Physics के लिए, मौसम का पता लगाने के लिए और अधिक जटिल समस्याओं को हल करने के लिए होते हैं लेकिन मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग छोटे-छोटे कामों को बड़ी संख्या में जल्दी-जल्दी करने के लिए किया जाता हैं।

हम छोटे-छोटे काम की बात करें तो बैंक के जो छोटे-छोटे काम जैसे क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड को प्रोसेस करना आदि।

अब अगर हम मिनी कंप्यूटर या माइक्रो कंप्यूटर से यह ट्रांजैक्शन करने जाएंगे तो बहुत समय लगेगा।

सुपर कंप्यूटर के बाद सबसे ज्यादा और सबसे तेज कार्य करने की क्षमता मेनफ्रेम कंप्यूटर के पास होती है। यह बहुत सारे RAM और Processor से मिलकर बना होता है। मेनफ्रेम कंप्यूटर के अंदर सैकड़ों प्रोसेसर भी हो सकते हैं।

एक Mainframe Computer बहुत अधिक डेटा पर काम करता है जैसे Petabytes (1 Petabytes = 1024 Terabyte) इत्यादि।

मेनफ्रेम कंप्यूटर High display वाले कंप्यूटर होते है जो एक समय में अरबों सरल गणना करते है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर का आकार

Mainframe Computer साइज में बहुत बड़े होते हैं एक सामान्य मेनफ्रेम कंप्यूटर 2000 Square Feet से लेकर 10,000 Square Feet तक का Area Cover कर सकते हैं।

Mainframe Computer

मेनफ्रेम कंप्यूटर का मूल्य :- Mainframe Computer बहुत महंगे होते हैं लेकिन सुपर कंप्यूटर से इनका मूल्य कम होता है। एक Entry Level मेनफ्रेम कंप्यूटर 75000 USD से ज्यादा मूल्य का ही मिल पाता है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर का इतिहास और आविष्कार

  • अधिकांश सर्वेक्षणों के हिसाब से दुनिया का पहला मेनफ्रेम कंप्यूटर HARVARD MARK I था। इसका वजन 5 टन था। 
  • इसे बनाने में लगभग $200,000 की लागत आई थी जो 2021 मतलब आज के समय में लगभग $3,070,500 डॉलर है।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में दूसरे Mainframe Computer ENIAC को बनाने की शुरुआत की गई लेकिन युद्ध समाप्त होने के लगभग 1 साल तक ENIAC का निर्माण पूरा नहीं हो पाया।
  • मेनफ्रेम अपने इतिहास के कुछ सालों तक विशेष मेनफ्रेम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते थे। 1990 के दशक के अंत तक यह बदल गया।
  • 1998 में IBM ने एक Linux पर आधारित Operating System को विकसित करना शुरू किया।

मेनफ्रेम कंप्यूटर के घटक

मेनफ्रेम कंप्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण घटक है। जो Mainframe Computer के प्रदर्शन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

1. Processing unit

Mainframe Computer में मुख्य दो होते है

  1. Main Processor
  2. System Assistance Processor (SAP)

SAP Processor किसी भी डाटा को प्रोसेस नहीं करते हैं लेकिन जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं।

प्रत्येक प्रोसेसर में 7 से 10 Core हो सकते हैं जिन्हें विशेष तौर पर उच्च थ्रूपुट के लिए डिजाइन किया गया होता है। प्रत्येक मेनफ्रेम में 160 I/O Cards तक हो सकते हैं और साथ ही इन्हें तेजी से Data Storage और Transfer के लिए ROM मिलते हैं।

2. Controller unit

Controller Unit को Bus भी कहा जाता है।

Mainframe Computer सिस्टम में विभिन्न डिजाइन जैसे : Tape, Disk आदि के लिए कई Controller unit होते है।

3. Storage unit

Storage Unit का उपयोग विभिन्न कार्यों जैसे Data Insertion, Saving, Retrieving और Data Access के लिए किया जाता है।

Storage unit में Hard disk drive जैसे अनेक Device शामिल है और यह CPU द्वारा कंट्रोल होते हैं।

4. Multiprocessor

Mainframe Computer System में Multi Processor Unit होती है।

इसका मतलब यह है कि इसमें छोटे समय सीमा में बड़े डेटा को प्रोसेस करने के लिए कई प्रोसेसर लगे होते हैं।

5. Motherboard

Mainframe Computer System के मदरबोर्ड में कई High Processor, Main Memory और अन्य अलग-अलग भाग होते है जो Controller Unit Architecture के माध्यम से अपना कार्य करते है।

इस Mother board में 128 bit Controller Unit का उपयोग किया जाता है।

6. Cluster Controller System

यह खास प्रकार का डिवाइस है जिसे Channel Terminal को Host करने के लिए और Terminal System को जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

Cluster controller system के दो प्रकार होते हैं।

  1. Channel attached cluster controller
  2. Link attached cluster controller

मेनफ्रेम कंप्यूटर की तकनिकी

Mainframe Computer कुछ तकनीकों जैसे: IOCDS, ESCON, FICON, CHIPD का प्रयोग करता है।

IOCDS का मतलब I/O configuration data set है।

ESCON का मतलब Enterprise System Collection है।

FICON का मतलब Fiber Connector है।

Mainframe Computer के नाम

1. ENIAC

ENIAC पूरा नाम Electric Numerical Integrator and Calculator है।

इस Mainframe Computer का उपयोग परमाणु बम को विकसित करने में किया गया था और यह मेनफ्रेम कंप्यूटर को विकसित करने का मुख्य कारण था।

इस सिस्टम में 30 अलग-अलग इकाइयां है।

ENIAC मेनफ्रेम कंप्यूटर का वजन लगभग 30 टन था और इसमें Capacitor और Register जैसे अनेक Components भी होते हैं। 

इसमें बिजली की खपत भी बहुत ज्यादा हुआ करती थी जो लगभग 2000 Kilowatt थी।

2. UNIAC

UNIAC मेनफ्रेम कंप्यूटर ENIAC का ही दूसरा वर्जन है क्योंकि इस मेनफ्रेम कंप्यूटर में Processing Speed में सुधार हुआ था और ENIAC की तुलना में इस मेनफ्रेम कंप्यूटर का आकार भी छोटा था।

UNIAC Mainframe Computer का उपयोग इसकी सटीक परिणामों के कारण किया गया था क्योंकि इस सिस्टम द्वारा दिए गए परिणाम बहुत ही सटीक थे और विभिन्न क्षेत्रों में भी उपयोग किए गए थे।

3. ASCC

ASCC मेनफ्रेम कंप्यूटर को सन् 1944  में विकसित किया गया था। ASCC कंप्यूटर के विकास का प्रमुख उद्देश्य एडवांस्ड समस्या को बिना ज्यादा समय लिए सेकंड में हल करने का था।

कुछ अन्य मेनफ्रेम कंप्यूटर के नाम

  • 34/36 system
  • AS/400 system
  • IBM Z15
  • System z9
  • I series system

मेनफ्रेम कंप्यूटर का कार्य

  1. इसका उपयोग बड़ी कंपनियों में Bulk Data Processing के लिए किया जाता है।
  2. ऐसे कंप्यूटर का उपयोग जनगणना, उद्योग, उपभोक्ता आंकड़ों और बड़े पैमाने पर लेनदेन के लिए किया जाता है।
  3. Mainframe Computer का उपयोग Network Server को Create करने के लिए भी किया जाता है। बैंकों के मुख्य सेंट्रल सर्वर के रूप में भी इनका प्रयोग किया जाता है।
  4. अगर किसी को नोटिस सेंड करना है तो भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
  5. गवर्नमेंट या प्राइवेट कंपनियों का Payment करने के लिए भी इस कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
  6. अलग-अलग कामों का विवरण भी इस में रखा जा सकता है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग कौन करता है

Mainframe Computer एक समय में लाखों लेनदेन करने के लिए सबसे अच्छा कंप्यूटर है इसलिए मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग संगठन में अधिक किया जाता है क्योंकि उन्हें हर सेकंड में एक बार बड़े पैमाने पर डाटा को प्रोसेस करने की आवश्यकता होती है।

कुछ कंपनियां हैं जो मेनफ्रेम कंप्यूटर सिस्टम का उपयोग करती है जैसे Walmart, HSBN, Indian Railways, ICICI and HDFC Bank, Tesco, Kenya power, VODAFONE, AIG, Coca cola, RBI, DHL, FORD, Nike, Tata, Travel port इत्यादि है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. इनका आकार मिनी कंप्यूटर और माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा जबकि सुपर कंप्यूटर से छोटा होता है।
  2. मेनफ्रेम कंप्यूटर पर एक समय में कई व्यक्ति एक साथ काम कर सकते हैं।
  3. इनकी Storage Power तथा Processing speed मिनी और माइक्रो कंप्यूटर से काफी अधिक होती है।
  4. इनका प्रयोग Network Data Processing में किया जाता है।
  5. Wide area Network बनाने में मेनफ्रेम कंप्यूटर को सेंट्रल कंप्यूटर के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  6. यह कंप्यूटर Multi Programming System पर भी काम करते हैं  जहां एक समय में एक से अधिक प्रोग्राम को कंप्यूटर मेमोरी में सेव किया जाता है।
  7. इनका मूल्य काफी अधिक होता है तथा करोड़ों में आंका जाता है।
  8. इनका सर्वाधिक उपयोग वैज्ञानिक अनुप्रयोगों में किया जाता है।
  9. यह कंप्यूटर टिकाऊ होता है। यह साधारण रखरखाव के साथ 40 से 50 सालों तक चल सकते हैं।
  10. इन कंप्यूटर्स पर हम साधारण कंप्यूटर के जैसे दूसरे काम नहीं कर सकते।
  11. Mainframe Computer के ऑपरेटिंग सिस्टम भी अलग होते हैं इनमें हम Normal windows और Apps नहीं डाउनलोड कर सकते हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर के लाभ

  1. Mainframe Computer Virus, Spyware और Malware के हमले से एक बड़ी सुरक्षा प्रदान करता है।
  2. इसकी डाटा स्टोरेज यूनिट बहुत बड़ी होती है जिससे की इसकी डाटा स्टोर करने की क्षमता बहुत अधिक है।
  3. अधिक Processor होने के कारण इसके कार्य करने की गति बहुत ज्यादा तेज होती है जिस कारण इस पर एक साथ कई लोग कार्य कर सकते हैं।
  4. यह कंप्यूटर कई दिनों तक बिना रुके निरंतर कार्य कर सकते हैं 
  5. इस कंप्यूटर की कार्य करने की गति बहुत तेज होती है जिससे कि हम किसी भी कार्य को बहुत तेजी से कर सकते हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर के नुकसान

मेनफ्रेम कंप्यूटर के फायदे के साथ साथ इसके कहीं नुकसान भी है जिन्हें नीचे दिया गया है-

  1. मेनफ्रेम कंप्यूटर को सामान्य कंप्यूटर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता क्योंकि यह विशेष कामों के लिए बनाए गए होते हैं।
  2. इसे चलाने के लिए किसी विशेष ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होती है।
  3. यह सुपर कंप्यूटर के जैसे बड़ी और जटिल समस्याओं को हल नहीं कर सकता है।
  4. Mainframe Computer, सामान्य कंप्यूटर की तुलना में काफी महंगे आते हैं।
  5. आकार में बड़े होने के कारण इन्हें कहीं भी आसानी से नहीं ले जाया जा सकता और इन्हें रखने के लिए बड़े जगह की जरूरत होती है।
  6. इनका रखरखाव भी काफी महंगा होता है।
  7. Mainframe Computer के साथ कार्य करने के लिए उच्च और अत्यंत कौशल की आवश्यकता होती है।

जरूर पढ़िए :

आशा है मेनफ्रेम कंप्यूटर की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

इस जानकारी से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

यदि जानकारी पसंद आयी है तो इसे दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.