आज इस पोस्ट के जरिए मैं आपको सभी फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताऊंगी क्योंकि बहुत से लोगों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में फलों के नाम पता नहीं होते हैं और वो लोग कंफ्यूज होते रहते हैं।
साथ ही फलों के सेवन से ठीक होने वाली बीमारियों को भी बताऊंगी जो आपकी सेहद के लिए लाभदायक है तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िएगा।
फल हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं यह तो सभी लोग जानते हैं फलों में कैल्शियम, मैग्रेशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ए6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं इसलिए रोज फलों का सेवन करना चाहिए।
पिछली पोस्ट में हमने सब्जियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में शेयर किये है यदि आपने वह पोस्ट नहीं पढ़ी तो उसको भी पढ़ लीजिए।
10 फलों के नाम
Apple | एप्पल | सेब |
Banana | बनाना | केला |
Mango | मैंगो | आम |
Orange | ऑरेंज | संतरा |
Grapes | ग्रेप्स | अंगूर |
Papaya | पपाया | पपीता |
Guava | गवावा | अमरुद |
Water Melon | वाटर-मेलोन | तरबूज |
Pineapple | पाइन एप्पल | अनानास |
Black Berry | ब्लैक बेरी | जामुन |
Fruits Name in Hindi
फल बहुत से प्रकार के होते है लेकिन इस पेज पर हमने सिर्फ ज्यादा से ज्यादा उपयोग किए जाने वाले फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बताया है तथा इसके साथ-साथ फलों में पाए जाने वाले तत्व और फल से होने वाले लाभों को भी बताया है।
1. सेब (Apple, Pippin Fruit)

सेव का वैज्ञानिक नाम Melus Domestica हैं इसकी उत्तपत्ति मध्य एशिया में हुई थी सेव में विटामिन B, विटामिन C, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सेव बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा फल हैं यह लाल और हरे रंग का होता हैं।
सेब खाने से होने वाले फायदे
- सेब में फाइबर पाया जाता हैं जो मोटापे को कम करने के लिए सहायक होता हैं।
- सेव का सेवन करने से हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि की बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।
- इसका सेवन करने से किडनी के रोग को कम करने में सहायता मिलती हैं।
- सेब का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं।
- चेहरे की ख़ूबसूरती बढ़ती हैं चेहरे पर निखार भी आता हैं।
- सेव में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं सेव का सेवन करने से थकान कम महसूस होती हैं।
- सेव में मौजूद तत्व शरीर में ग्लूकोज की कमी को दूर करते हैं इससे आपके शरीर में मधुमेह का खतरा दूर होता हैं।
- सेव के सेवन करने से आपके फेस पर होने वाले दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर निखार आता हैं।
- गुर्दे में होने वाली पथरी से बचाव के लिए सेब का सेवन लाभदायक होता हैं।
- सेब का रोजाना सेवन करने से दिल के लिए बहुत अच्छा होता हैं।
2. आम (Mango)

आम एक प्रकार का रसीला फल होता हैं इसे भारत में फलों का राजा भी बोलते हैं आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका हैं आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता हैं आम का सबसे अधिक उत्पादन भारत मे होता हैं।
आम खाने से होने वाले फायदे
- कैंसर के रोगियों के लिए आम बहुत लाभदायक है आम खाने से कैंसर से बचाव होता हैं।
- आम का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती हैं।
- आम डायबिटीज़ के रोगियों के लिए लाभकारी होता हैं।
- यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाता हैं।
- जिन व्यक्तियों को कोलेस्ट्रॉल से बचना हैं वो आम का सेवन कर सकते हैं।
- आम में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो हड्डियों को स्वस्थ बनाता हैं।
3. संतरा, नारंगी (Orange)
संतरा में प्रचुर मात्रा में विटामिन C, पोटैशियम, लोहा, जस्ता, फास्फोरस, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
संतरे का स्वाद खाने में मीठा और खट्टा होता हैं इसके फल का छिलका नारंगी रंग का होता हैं इसका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती हैं।
संतरा खाने से होने वाले फायदे
- संतरे में फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो वजन घटाने में लाभदायक है।
- संतरे में एंटीऑक्सीडेंट यौगिकों की वजह से कैंसर को रोकने में मदद करता हैं।
- संतरे में विटामिन ए पाया जाता हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता हैं।
- यह आपके रक्त में शर्करा के स्तर को बहुत प्रभावी ढंग से संतुलित कर सकते हैं इसलिए मधुमेह के रोगियों के लिए यह लाभदायक होता हैं।
- संतरे में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों को मजबूत करते हैं।
4. अमरूद (Guava)

अमरूद में विटामिन B, विटामिन C, विटामिन K, कैल्शियम, लौह, मैग्रेशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अमरूद एक मीठा और स्वादिष्ट फल होता हैं सबसे पहले इसकी उत्पत्ति अमेरिका के उष्ण कटिबंधीय भाग में हुई थी।
अमरुद खाने से होने वाले फायदे
- अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती हैं।
- अमरूद की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आँखों के नीचे लगाने से काले दाग-धब्बे और सूजन कम हो जाती हैं।
- यदि आपको कब्ज की शिकायत हैं तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाने से यह शिकायत दूर होती हैं।
- पित्त की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद हैं।
5. केला (Banana, Plantain)

केले में विटामिन A, विटामिन C, B6, लोहा, मैग्रेशियम, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, सुक्रोज, ग्लूकोज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। केला पीले रंग का होता हैं केले का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती हैं।
केला खाने से होने वाले फायदे
- केला एसिडिटी दूर करता हैं और पाचन प्रक्रिया ठीक करता हैं।
- डायरिया में केला फायदेमंद हैं दही के साथ दो केला खाने से पेचिश, दस्त में आराम मिलता हैं।
- केले में मैग्रेशियम पाया जाता हैं जो कोलस्ट्रोल को कम करता हैं।
- खाना खाने के बाद प्रतिदिन केला खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- रोज केले का सेवन करने से चेहरे पर चमक और निखार आता हैं।
6. पपीता (Papaya)

पपीता खाने में बहुत ही मीठा लगता हैं इसका वृक्ष लम्बा और शाखा रहित होता हैं जब पपीता कच्चा होता हैं तो इसका रंग हरा होता हैं पकने के बाद इसका रंग पीला हो जाता हैं।
पपीता जब कच्चा होता हैं जो इसके फलों से दूध निकाला जाता हैं जिसे आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के काम आता हैं यदि आप रोज पपीते का सेवन करेंगे तो आपके पेट दर्द की बीमारी भी इससे दूर हो जाएगी।
पपीता खाने से होने वाले फायदे
- पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता हैं साथ ही यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता हैं।
- पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं जो वजन घटाने में सहायक होता हैं।
- पपीते का रोजाना सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।
- पपीते में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता हैं।
- इसको त्वचा पर लगाने से कील मुहांसे ठीक रहते हैं।
7. अंगूर (Grapes)
अंगूर में विटामिन C, विटामिन K, B12, B6, कैल्शियम, मैग्रेशियम, फास्फोरस, सोडियम, जस्ता, प्रोटीन, शर्करा इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अंगूर का स्वाद मीठा और खट्टा होता हैं इसका रंग हरा और काला होता हैं इसके सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती हैं।
अंगूर खाने से होने वाले फायदे
- अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे टीबी, कैंसर, और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों की लिए फायदेमंद हैं।
- माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए अंगूर का रस पीना फायदेमंद हैं।
- रोजाना अंगूर का सेवन करने से ब्लड में शुगर के लेवर को कम करने का कार्य करता हैं।
- खून की कमी को दूर करने के लिए अंगूर का जूस फायदेमंद होता हैं।
- विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होने के कारण यह पाचन शक्ति ठीक रखता हैं।
8. अंजीर (Fig)

अंजीर में कैल्शियम विटामिन ए, बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं अंजीर का पेड़ बहुत लंबा होता हैं यह एक छोटे आकार का फल हैं इसके अंदर छोटे-छोटे बहुत से बीज पाए जाते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।
अंजीर खाने से होने वाले फायदे
- अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती हैं और पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता हैं।
- अंजीर में वसा पाई जाती हैं जो हृदय संबंधी बीमारियों से छुटकारा दिलाती हैं।
- अंजीर में फाइबर पाया जाता हैं जो वजन कम में सहायक होता हैं।
- अंजीर में फिसिन नामक एंजाइम भी होता हैं जो भोजन को सही प्रकार से पचाने में मदद करता हैं।
- अंजीर में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता हैं जो रक्त से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता हैं।
9. तरबूज (Watermelon)

तरबूज में शर्करा, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्रेशियम और पानी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता हैं तरबूज की पैदावार भारत में अधिक मात्रा में होती हैं इसके ज्यादातर भाग में पानी होता हैं तरबूज के अंदर के छिलका हरा रंग का होता हैं इसके अंदर का भाग लाल रंग का होता हैं।
तरबूज खाने से होने वाले फायदे
- तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता हैं जो कैंसर से बचाब कर सकता हैं।
- यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं इसलिए यह शरीर में कैंसर को बनने से रोकता हैं।
- मांसपेशियों में होने वाले दर्द के लिए भी तरबूज फायदा पहुचाता हैं।
- तरबूज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता हैं।
10. चीकू (Sapota)
चीकू में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन बी, सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम, लौह फॉस्फोरस, वसा आदि तत्व पाए जाते हैं। चीकू का फल गोल होता हैं इसका रंग भूरा होता हैं इसमें पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

चीकू खाने से होने वाले फायदे
- चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं यह आंखों को सेहत मंद बनाए रखने में सहायक होता हैं।
- चीकू में विटामिन ए पाया जाता हैं जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता हैं।
- चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं जो कैंसर से बचाता हैं।
- चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करता हैं।
- चीकू में बहुत से प्रकार के एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकता हैं।
11. जामुन (Blackberry, Black Plum, Java Plum, Jambul)

जामुन का वैज्ञानिक नाम Syzygium Cumini हैं इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जामुन भारत के सभी राज्यों में पाया जाता हैं।
यह एक सदाबहार वृक्ष हैं जिस पर बैंगनी रंग के छोटे-छोटे फल लगते हैं इसके फल स्वाद में मीठे और कट्टे होते हैं। जामुन दक्षिण एशिया के लगभग सभी देशों में पाया जाता हैं।
जामुन खाने से होने वाले फायदे
- जामुन के कोमल पत्तों को पानी में उबालकर छानकर उस पानी से कुल्ले करने से मसूड़ो की सूजन खत्म होती हैं और साथ ही दांतो से आने वाला खून भी आना बंद रहता हैं।
- जामुन की भीतरी छाल का काढ़ा बनाकर पीने से ऐठन मडोड़ में आराम मिलता हैं।
- अगर आपको कमजोरी महसूस होती हैं या फिर एनीमिया से पीड़ित है जो जामुन का सेवन लाभदायक होगा।
- जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फक्टोज पाया जाता हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।
- मधुमेह के रोगियों को रोजाना जामुन का सेवन करना चाहिए इसमें रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रण किया जा सकता हैं।
- जामुन खाने से चेहरे के मुँहासे मिट जाते हैं और दाग-धब्बो से छुटकारा मिलता हैं।
- ब्लैकबेरी में आयरन होता हैं जो रक्त के लिए काफी जरूरी तत्व हैं।
- जाबुन का चूर्ण खाने से कमजोरी दूर होती हैं।
- पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए जामुन लाभदायक होती हैं।
- जाबुन का रस पीने से बाल लंबे समय तक काले रहते हैं।
12. खरबूज (Musk Melon)

खरबूज का स्वाद बहुत ही मीठा हैं इसकी फसल गर्मियों के दिनों में आती हैं गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं।
खरबूज में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी, कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
खरबूज खाने से होने वाले फायदे
- खरबूज रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करता हैं।
- खरबूज का सेवन करने से वजन घटाने में सहायक होता हैं।
- खरबूज का उपयोग करने से कैंसर रोग से बचाव पा सकते हैं।
- खरबूज में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं।
- आहार में शुगर और ऊर्जा की कमी होने के कारण मधुमेह रोगी को ज्यादा भूख लगती हैं इसलिए खरबूज का जूस फायदेमंद साबित हैं।
13. नारियल (Coconut)
नारियल के पेड़ की शाखा बहुत लंबी होती हैं यह फल खाने में बहुत मीठा होता हैं नारियल बाहर से बहुत कठोर तथा अंदर से नरम होता हैं इसके अंदर सफेद रंग का खोखला फल होता हैं जिसमें पानी भरा होता हैं।

मंदिरों में प्रसाद के रूप में नारियल चढ़ाया जाता हैं नारियल का तेल निकाल कर इसका उपयोग किया जाता हैं।
नारियल खाने से होने वाले फायदे
- नारियल में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता हैं जो हार्ट को स्वस्थ बनाने के लिए लाभदायक होता हैं।
- यह एक तरह का एंटीबायोटिक होता हैं जो किसी भी प्रकार की एनर्जी को दूर करता हैं।
- नारियल खाने से याददाश्त बढ़ती हैं।
- नारियल वजन घटाने में हमारी मदद करता हैं।
- नारियल में फाइबर की मात्रा काफी पाई जाती हैं जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में हमारी मदद करती हैं।
14. झरबेर (Strawberry)

स्ट्रॉबेरी एक पेड़ होता हैं जिसके फल को भी इसी नाम से जाना जाता हैं इस फल का उपयोग कई प्रकार की मिठाइयों, जेम, आइसक्रीम, मिल्क शेक, जूस बनाने में किया जाता हैं।यह फल विश्व प्रसिद्ध हैं सभी व्यक्ति स्ट्रॉबेरी को खाना पसंद करते हैं इसका रंग गुलाबी होता हैं।
झरबेरी खाने से होने वाले फायदे
- इसमें उपस्थित इन्जाइम आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी शरीर में कैंसर सेल्स को खत्म करता हैं।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता हैं जो बैड कॉलेस्ट्रॉल से बचाता हैं इससे धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता हैं।
- इसे रोज खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती हैं।
- स्ट्रॉबेरी में ऐसे बहुत से तत्व होते हैं जो अस्थमा जैसी बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं।
15. लीची (Lychee, Longan)

लीची एक प्रकार का फल हैं जो गुलाबी रंग का छोटा फल होता हैं यह खट्टा मीठा फल होता हैं लीची का वैज्ञानिक नाम Litchi Chinensis होता हैं यह फल चीन, भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीकी, पाकिस्तान जैसे देशों में पाया जाता हैं।
लीची में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्रेशियम, वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
लीची खाने से होने वाले फायदे
- लीची में कैरोटीन और ओलीगोनोल भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो दिल को स्वस्थ बनाने का मददगार है।
- लीची कैंसर की कोशिकाओं को रोकता हैं।
- अगर आपको ठण्ड लग रही हैं तो लीची के सेवन से आपको फायदा मिलेगा।
- मोटापा घटाने के लिए भी लीची का उपयोग फायदेमंद होता हैं।
16. अन्नानाश (Pineapple)

अन्नानाश में क्लोरीन भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं इसका स्वाद मीठा और खट्टा होता हैं इसके बाहर का छिकला हरे रंग का होता हैं इसकी पत्तियों पर छोटे-छोटे कांटे लगे होते हैं इसका सेवन करने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
अन्नाशय खाने से होने वाले फायदे
- अन्नानाश हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता हैं।
- अन्नानाश में विटामिन सी पाया जाता हैं जो दांतो में होने वाली समस्याओं को रोकने में मदद करता हैं।
- यह फल रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता हैं।
- सर्दी खांसी में इसका उपयोग लाभदायक होता हैं।
- अन्नानाश में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के कीटाणु को लड़ने से बचाते हैं।
17. सीता फल (Custard Apple)

सीताफल में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसमें पोटैशियम, कॉपर, मैग्रेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं सीताफल का रंग हरा होता हैं इसका छिकला खुरदरा और उभार दार होता हैं इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।
सीताफल खाने से होने वाले फायदे
- सीताफल का रोजाना सेवन करने से आप अपने दांतों के दर्द से छुटकारा पा सकते है।
- इसमें विटामिन सी पाया जाता हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता हैं।
- सीताफल का सेवन करने से एनीमिया की सिखायत भी कम होती हैं।
- सीताफल में मैग्नीशियम मौजूद होता हैं जो गाठिया रोग और जोड़ो का दर्द को ठीक करने में सहायक होता हैं।
18. अनार, दाड़िम (Pomegranate)
भारत में सबसे पहले केले का उत्पादन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में होती हैं अनार में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं अनार का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने के लिए किया जाता हैं।
अनार खाने से होने वाले फायदे
- अनार को खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- आनर का जूस रोजाना पीने से दिल और डायबिटीज की बीमारियों में फायदा मिलता हैं।
- अनार का सेवन करने से ब्रैस्ट कैंसर को लाभ मिलता हैं।
- अनार मैं ऐसे तत्व पाए जाते है जो कैंसर जैसी बीमारियों को मिटाने के लिए लाभदायक होता हैं।
- अनार का जूस चेहरे को सुंदर और कोमल बनाता हैं।
- अनार का जूस पीलिया रोग को दूर करता हैं।
19. नाशपाती (Pear)

नाशपाती की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती हैं इसमें विटामिन और अन्य खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसमें अधिक मात्रा में शर्करा पाई जाती हैं।
नाशपाती का फल सेब की ही दूसरी प्रजाति हैं यह फल खाने में बहुत मीठा होता हैं नाशपाती के छिलके का रंग हरा होता हैं और अंदर के भाग का रंग सफेद होता हैं।
नाशपाती खाने से होने वाले फायदे
- नाशपाती में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो वजन घटाने में मदद करता हैं।
- शुगर, घेघा, गठिया, एनीमिया आदि रोगों के लिए नासपाती का सेवन लाभदायक होता हैं।
- नाशपाती में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो शरीर मे हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता हैं।
- नाशपाती में फाइफर पाया जाता हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं।
100 फलों के नाम
फलों के नाम हिंदी में | फलों के नाम अंग्रेजी में |
---|---|
जर्दालु, खुबानी | Apricot in hindi |
मक्खन फल | Avocado, Butter fruit |
फालसेब | Black Currant |
नीबू | Lemon |
मौसंबी | Sweet Lime |
खरबूजा | Muskmelon, Cantaloupe |
ब्लूबेरी, नीलबदरी | Blueberry |
काला जामुन | Acai Berry |
आड़ू, सतालू | Peach, Nectarine |
नाशपाती, बबूगोशा | Pear |
कांटेदार नाशपाती | Prickly Pear |
बेर | Jujube |
चकोतरा | Shaddock Fruit, Pomelo, Citron, Grapefruit |
चीकू, नसबेरी | Sapodilla, Sapota |
ग्लास मेवा | Cherry |
काजू फल | Cashew Apple |
श्रीफल,बही, सफ़रजल | Quince |
कृष्णा फल | Passion Fruit |
सीताफल, शरीफा | Custard Apple |
अजीर | Fig |
कटहल | Jackfruit |
ताड़ का फल | Palm Fuit |
इमली | Tamarind |
कैथा | Limonia Acidissima |
किन्नू | Mandarin, Citrus Nobilis |
बड़हल, बढ़ल, बड़हर | Monkey Fruit |
जंगली जलेबी | Pithecellobium Dulce, Jungle Jalebi |
फालसा | Grewia Asiatica |
जीका फल | Jicama Fruit, Yam Bean, Pachyrhizus Erosus |
कदम फल | Kadamba Fruit |
शकरकंद | Sweet Potato |
नारियल | Coconut |
ताड़ गोला | Palmyra fruit |
ऊगली फल | Ugli fruit |
तमारिल्लो | Tamarillo |
सूरीनाम चेरी | Surinam Cherry |
सितारा सेब | Star Apple |
सात्सुमा | Satsuma |
सालक | Salak |
पाइनबेरी | Pineberry |
नैन्स | Nance |
चमत्कारी फल | Miracle Fruit |
मैंगोस्टीन | Mangosteen |
किवानो | Kiwano |
जबुटीकाबा | Jabuticaba |
हकल्बेरी | Huckleberry |
हनी बेरी | Honeyberry |
गोजी बेरी | Goji Berry |
फ़ेज़ोआ | Feijoa |
झरबेर | Damson |
दोस्तों आशा करती हूं कि आपको फलों के नाम वाली यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी और आप सभी फलों के नाम अंग्रेजी और हिंदी भाषा में जान गए होंगे।
फलों के नाम वाली इस पोस्ट को व्हाट्सएप्प, फेसबुक, इस्टाग्राम, ट्विटर पर शेयर जरूर कीजिए जिससे आपके दोस्तों भी फलों के नाम वाली इस पोस्ट को आसानी से पढ़ पाए।
फलों के नाम से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो कमेंट करे या कोई फल का नाम हमने शेयर न किया हो तो उसे कमेंट में बताये।
Bade kaam ki jankari hai. Thanks.
Hello Arshia,
Feedback ke liye Thank you and Keep Visiting.